- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Clerk In Charge Caught Taking Bribe In Municipal Corporation Acb Action
Akola News: मनपा में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया प्रभारी लिपिक, ACB की बड़ी कार्रवाई
Akola Crime: अकोला महानगरपालिका के जनगणना विभाग में कार्यरत जन्म मृत्यु विभाग में कार्यरत चेकर/प्रभारी लिपिक चंद्रकांत अवथनकर को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा।
- Written By: प्रिया जैस

अकोला न्यूज
ANTI-CORRUPTION BUREAU: अकोला महानगरपालिका के जनगणना विभाग में कार्यरत जन्म मृत्यु विभाग में कार्यरत चेकर/प्रभारी लिपिक चंद्रकांत अवथनकर को 300 की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा। यह कार्रवाई मनपा कार्यालय परिसर में की गई, जहां शिकायतकर्ता ने अपने तीन बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र में नाम, आधार और पते की त्रुटि सुधार के लिए आवेदन किया था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, संबंधित कार्य के लिए प्रभारी लिपिक ने 300 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने यह जानकारी अकोला एंटी करप्शन विभाग को दी, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर 29 अगस्त को जाल बिछाया। निर्धारित समय पर अवथनकर ने शिकायतकर्ता से 300 रु की राशि पंचों की उपस्थिति में स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
यह कार्रवाई अमरावती परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक मारुती जगताप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र शिंदे, पुलिस उप अधीक्षक मिलिंदकुमार बहाकर के मार्गदर्शन में की गयी। ट्रैप अधिकारी पुलिस निरीक्षक प्रवीण वेरुलकर, पुलिस निरीक्षक अतुल इंगोले, पुलिस अंमलदार दिगांबर जाधव, अविनाश पाचपोर, गोपाल किरडे, संदीप ताले, असलम शहा, नीलेश शेगोकार और चालक नफीस ने संयुक्त रूप से की।
सम्बंधित ख़बरें
बुलढाणा में भारी तनाव सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस की हिरासत में…
गैस सिलेंडर वितरण में लापरवाही उजागर, समर्थ गैस एजेंसी पर कार्रवाई, कनेक्शन अन्य एजेंसियों को हस्तांतरित
राष्ट्रीय महामार्ग पर भीषण हादसा, खडकी क्षेत्र के पतिपत्नी की मौके पर मौत
गर्मी में बढ़ रहा ड्राय आई सिंड्रोम का खतरा, आंखों से जुड़ी बीमारियों में हो रही तेजी से वृद्धि
समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध सिटी कोतवाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने नागरिकों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहें और किसी भी प्रकार की अवैध मांग की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।
यह भी पढ़ें – Akola News: तामसी चिंचोली गणू क्षेत्र में तेंदूए का आतंक, किसानों में भय का माहौल
रुद्रायणी मार्ग की मरम्मत की मांग
बार्शीटाकली तालुका के जलालाबाद-राजनखेड (रुद्रायणी गढ़) मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए स्थानीय नागरिकों और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) ने नवरात्रि से पूर्व इस मार्ग की मरम्मत और निर्माण कार्य की मांग की है। रुद्रायणी फाटा से जलालाबाद तक लगभग 500 मीटर सड़क का निर्माण हुआ है, लेकिन उसमें से 300 से 400 मीटर हिस्सा अधूरा है। बारिश के कारण सड़क पर गड्ढे और पानी भर जाने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है।
22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि महोत्सव में हजारों श्रद्धालु रुद्रायणी शक्तिपीठ पर दर्शन के लिए आते हैं। खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं की आशंका जताई गई है। इस संदर्भ में सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की गई है कि मार्ग का कार्य तुरंत शुरू कर नवरात्रि से पहले पूरा किया जाए। इस मांग के दौरान गणेश थोरात, सुषमा राठोड, सुरेश बोचरे सहित कई नागरिक उपस्थित थे।
Akola clerk in charge caught taking bribe in municipal corporation acb action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 29 अप्रैल को है जन्मदिन तो हो जाएं सावधान! आपकी किस्मत ले सकती है बड़ा यू-टर्न
Apr 29, 2026 | 06:15 AMLIVEAssembly Elections 2026 Live: पश्चिम बंगाल फेज-2 का मतदान आज, कड़ी सुरक्षा के बीच जल्द शुरू होगी वोटिंग
Apr 29, 2026 | 06:00 AMसस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, कम खर्च में लंबी रेंज, वाहन चालको के लिए बढ़िया ऑप्शन
Apr 29, 2026 | 05:44 AMअब नहीं रखनी पड़ेगी आधार की कॉपी, Google Wallet में जुड़ा नया फीचर, काम होंगे तुरंत
Apr 29, 2026 | 03:33 AMAaj Ka Rashifal 29 April: वृश्चिक राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती
Apr 29, 2026 | 12:05 AM167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
Apr 28, 2026 | 11:44 PMझांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:46 PM














