मध्य रेल पर यात्री यातायात में बढ़ोतरी, लोकल में रोजाना 4 मिलियन से ज्यादा पैसेंजर, कमाई भी बढ़ी

Mumbai Local Passenger Statistics: मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1503 मिलियन से अधिक यात्रियों को परिवहन किया, जबकि मुंबई लोकल से रोजाना 40 लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं।
Central Railway passenger growth, Mumbai local passenger statistics, Indian Railways revenue report
Mumbai suburban railway passengers (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai News: मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (फरवरी 2026 तक) के दौरान यात्री यातायात में वृद्धि के साथ मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस अवधि में मध्य रेलवे ने कुल 1503.50 मिलियन यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में परिवहन किए गए 1476.61 मिलियन यात्रियों की तुलना में 1.82 प्रतिशत अधिक है।

1314.91 मिलियन यात्रियों ने की मुंबई लोकल से यात्रा

इस वर्ष मुंबई लोकल से 1314.91 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 1300.32 मिलियन थी। मध्य रेल की मुंबई लोकल से यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा 188.58 मिलियन यात्रियों ने मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों से सफर किया, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 176.28 मिलियन था। मुंबई लोकल से प्रतिदिन 40 लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं।

फरवरी में 130.10 मिलियन यात्री

फरवरी 2026 में मध्य रेल ने कुल 130.10 मिलियन यात्रियों को परिवहन किया। इसमें 112.98 मिलियन उपनगरीय और 17.13 मिलियन गैर-उपनगरीय यात्री शामिल हैं। पिछले वर्ष इसी माह में यह संख्या 128.27 मिलियन थी।

16,055 करोड़ रुपये की कमाई

वित्तीय वर्ष 2025-26 (फरवरी 2026 तक) में मध्य रेलवे ने कुल 16,055.10 करोड़ रुपये की यात्री एवं वाणिज्यिक आय अर्जित की।

7,296.73 करोड़ रुपये यात्री आय

7,487.45 करोड़ रुपये माल ढुलाई आय

703.41 करोड़ रुपये अन्य कोचिंग आय

567.51 करोड़ रुपये विविध आय

118.89 करोड़ रुपये गैर-किराया (Non-Fare) पहलों से

231.02 करोड़ रुपये पार्सल परिवहन से प्राप्त हुए।

फरवरी 2026 में कुल यात्री और वाणिज्यिक आय 1,613.87 करोड़ रुपये रही, जिसमें

735.35 करोड़ रुपये यात्री आय

746.16 करोड़ रुपये माल परिवहन आय

62.61 करोड़ रुपये अन्य कोचिंग आय

69.75 करोड़ रुपये विविध आय शामिल हैं।

नॉन-फेयर आय में भी बढ़ोतरी

फरवरी 2026 में नॉन-फेयर राजस्व के अंतर्गत ई-नीलामी के माध्यम से 36 वाणिज्यिक अनुबंध प्रदान किए गए, जिनसे 12.46 करोड़ रुपये का वार्षिक लाइसेंस शुल्क प्राप्त हुआ। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और दादर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर जैसी सुविधाएं शुरू की गई हैं। इसके अलावा YATRI मोबाइल ऐप के लिए भी अनुबंध प्रदान किया गया है, जिससे मुंबई उपनगरीय नेटवर्क के यात्रियों को बेहतर जानकारी और सुविधाएं मिल सकेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com