‘मैं तुम्हें ₹10 हजार दूंगा’, लॉकअप में महिला आरोपी से शारीरिक संबंध बनना चाहता था ASI, अब हुआ सस्पेंड
Akola woman Accused Harassment: अकोला के सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई राजेश जाधव पर लॉकअप में बंद महिला आरोपी से शारीरिक संबंध की मांग करने का आरोप लगा है।
ASI Rajesh Jadhav (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Crime News: जब राज्यभर में भोंदू कैप्टन अशोक खरात का मामला गूंज रहा था, इसी बीच अकोला पुलिस दल से एक गंभीर घटना सामने आई। सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक पुलिस उपनिरीक्षक एएसआई राजेश जाधव ने लॉकअप में बंद महिला आरोपी से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। इस शर्मनाक घटना से पूरे जिले में खलबली मच गई है।
रक्षक की जिम्मेदारी निभाने के बजाय भक्षक बने इस एएसआई पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई है। बताया गया कि जाधव ने महिला आरोपी से उसकी बेटी को लेकर गलत मांग कर दी। इसी तरह यह भी कहा कि अगर तुम मेरी मांग पूरी कर दोगी तो मैं तुम्हें 10 हजार रुपये दूंगा और केस में मदद करूंगा। यह घटना महिला गार्ड के बाहर होने पर हुई। महिला आरोपी ने तुरंत यह जानकारी महिला गार्ड के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई।
नागरिकों में आक्रोश व असंतोष की लहर
पुलिस निरीक्षक अनिल जुमले को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लिया। एएसआई राजेश जाधव के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। नागरिकों में आक्रोश व असंतोष की लहर फैली हुई हैं। पुलिस विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जब तक न्याय नहीं, तब तक बाहर जाना बंद! बीज धोखाधड़ी के खिलाफ NCP का अकोला में जोरदार आंदोलन
POCSO केस का बदला! जमानत पर बाहर आते ही पत्नी, बच्चों समेत 6 लोगों की कर दी हत्या, तेलंगाना में सनसनी
Akola News: अकोला में जंगली सूअर के हमले से किसान गंभीर घायल, इलाज जारी
Akot Palkhi: भक्ति और सेवा का संदेश देती संत वासुदेव महाराज की पालकी पंढरपुर की ओर अग्रसर
ये भी पढ़े: अहिल्यानगर के राहाता में बेमौसम बारिश का कहर, बिजली गिरने से किसान की मौत, 9 गायों की भी गई जान
कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न
आरोपी महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिस पुलिसकर्मी पर थी, उसी ने घृणित प्रस्ताव देकर कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया। नागरिकों में आक्रोश और असंतोष की लहर फैल गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कदम उठाते हुए एएसआई को निलंबित किया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
