अकोला में आर्ट ऑफ लिविंग का ‘अनसंग एवरीडे हीरोज’ पुरस्कार समारोह संपन्न
Art of Living Award Ceremony: अकोला में आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना वर्ष और गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव के अवसर पर अनसंग एवरीडे हीरोज पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।
Art of Living Award (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Akola Social Recognition Event: गुरुदेव श्री श्री रविशंकरजी के आर्ट ऑफ लिव्हिंग के 45वें स्थापना वर्ष एवं पु. गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के सम्मान हेतु महानगर में अनसंग एवरीडे हीरोज पुरस्कार समारोह संपन्न हुआ, जिसे भारी प्रतिसाद मिला।
स्थानीय आरएलटी कॉलेज में सम्पन्न हुये इस समारोह का उद्देश्य समाज में निस्वार्थ भाव से कार्य करनेवाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं का सम्मान करना था। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में सुहासिनी धोत्रे, जिला विधि सेवा प्राधिकरण अकोला के सचिव दिनानाथ दाभाडे तथा डॉ. हेडगेवार हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केंद्र अकोला के अध्यक्ष नरेंद्र पाठक उपस्थित थे।
सेवा रत्न पुरस्कार प्रदान
इस अवसर पर जेष्ठ समाजसेवी गोपाल खंडेलवाल को उनके संपूर्ण जीवन में किए गए निस्वार्थ, समर्पित एवं अपेक्षारहित सेवा कार्यों के लिए सेवा रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में 1.15 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 581 बूथ तैयार
किसानो को मिलेगी 2 लाख तक कर्ज माफ़ी? विधायक रणधीर सावरकर ने विधानसभा में रखी मांग
अंधेरे में डूबा अकोला का प्रभाग 18; लोगो ने महावितरण कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सोमवार तक का मिला ‘अल्टीमेटम’
अकोला में 774 ई-रिक्शा दौड़ रहे सड़कों पर, यात्रियों और चालकों की पहली पसंद बना यह इको-फ्रेंडली वाहन
ये भी पढ़े: उल्हासनगर में फर्जी स्मार्ट पार्किंग घोटाले का खुलासा, मनपा ने पार्किंग स्थल किया सील
उल्लेखनीय सफलता
अकोला जिला पुरस्कार के रूप में युवा नेतृत्व पुरस्कार काजल राजवैद्य को नवाचार एवं रोबोट प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत तथा विदेशों में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया किया गया। क्रीड़ा उत्कृष्टता पुरस्कार भक्ति चुंगड़े को विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए मुक्केबाजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने हेतु प्रदान किया गया।
