अकोला में 1.15 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 581 बूथ तैयार
Akola Health Department: अकोला जिले में 28 जून को राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 1।15 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
Polio Campaign (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Polio Campaign: देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से 28 जून को राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत अकोला जिले में व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के 1 लाख 15 हजार 438 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा बूथों से लेकर घरघर जाकर बच्चों तक पहुंचने के लिए हजारों स्वास्थ्य कर्मियों और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी वर्षा मीना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनय नावंदर तथा उप संचालक स्वास्थ्य सेवा सुशील कुमार वाकचौरे के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी बलीराम गाढवे और जिला शल्य चिकित्सक आरती कुलवाल ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 87 हजार 174 तथा शहरी क्षेत्रों में 28 हजार 244 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
28 जून को अकोला में राष्ट्रीय पोलियो अभियान
अभियान को सफल बनाने के लिए जिले भर में 581 तीन सदस्यीय पोलियो बूथ टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा 602 दोसदस्यीय क्लस्टर टीमें, 72 ट्रांजिट टीमें, 83 मोबाइल टीमें तथा 63 विशेष टीमें भी कार्यरत रहेंगी। इनका उद्देश्य ऐसे बच्चों तक पहुंचना है जो किसी कारणवश नियमित बूथों तक नहीं पहुंच पाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में इतवारी के अनाज कारोबारी से 9.97 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर भेजा था फर्जी APK लिंक
नागपुर में नासुप्र का बुलडोजर एक्शन, 9 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
रायगड: जल्द पूरा होगा दिघी जेटी प्रोजेक्ट! मंत्री नितेश राणे बोले- महाड में बनेगी मछली बाजार बिल्डिंग
नागपुर में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची; जिलाधिकारी ने दी जानकारी
ये भी पढ़े: वर्धा नगर परिषद की टैक्स सुनवाई: 7042 आपत्तियों में से 3 दिन में 2000 संपत्तिधारक पहुंचे, 2200 रहे अनुपस्थित
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान के दूसरे चरण में बूथों पर नहीं आने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनके घरों तक पहुंचा जाएगा। इसके लिए 1,694 घरभेंट हाउसटूहाउस टीमों का गठन किया गया है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक सामग्री का पर्याप्त भंडार उपलब्ध करा है।
दो बूंद जिंदगी की का संदेश
जिला स्वास्थ्य अधिकारी बलीराम गाढवे ने कहा कि राष्ट्रीय पोलियो अभियान के दौरान पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को हर बार पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए, भले ही उसे पहले कई बार यह दवा दी जा चुकी हो। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे दो बूंद जिंदगी की संदेश को अपनाते हुए 28 जून को अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाएं।
