अंधेरे में डूबा अकोला का प्रभाग 18; लोगो ने महावितरण कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सोमवार तक का मिला ‘अल्टीमेटम’
Akola Power Cut Protest: अकोला के प्रभाग 18 में बार-बार बिजली कटौती से नागरिक परेशान। महावितरण कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद मुख्य अभियंता ने सोमवार तक समस्या हल करने का आश्वासन दिया।
- Written By: केतकी मोडक
अकोला महावितरण ऑफिस में आंदोलन करते लोग (सोर्स - फोटो नवभारत)
Protest At Akola Mahavitaran Office: अकोला शहर के प्रभाग क्रमांक 18 में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण नागरिकों में भारी नाराजगी है। शाम से लेकर देर रात तक कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस गंभीर समस्या से त्रस्त नागरिकों ने बुधवार को महावितरण कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से जवाब मांगा और तत्काल समाधान की मांग की।
प्रभाग 18 के अंतर्गत गीता नगर, मातोश्री कॉलोनी, पुलिस वसाहत (पुलिस कॉलोनी), एमरोल्ड कॉलोनी तथा अकोली खुर्द जैसे क्षेत्र आते हैं। इनमें से अधिकांश इलाके शहर की विस्तारित सीमा में शामिल हैं। नागरिकों का कहना है कि रात के समय बार-बार बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में पहले से ही मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कई स्थानों पर नालों की समुचित व्यवस्था नहीं है, सड़कों की केवल ऊपरी मरम्मत की गई है और पहली ही बारिश में जलभराव की समस्या सामने आने लगी है। ऐसे में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ulhasnagar Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, राशन विभाग से 2.25 करोड़ रुपये का बकाया कराया वसूल
ठाणे में ‘Wake Up Thanekar’ अभियान की शुरुआत, विकास परियोजनाओं में जनभागीदारी की उठी मांग
नागपुर एयरपोर्ट का GMR को हस्तांतरण ऐतिहासिक क्षण, गडकरी ने मांगी सिंगापुर-दुबई की डायरेक्ट फ्लाइट
अकोला में 774 ई-रिक्शा दौड़ रहे सड़कों पर, यात्रियों और चालकों की पहली पसंद बना यह इको-फ्रेंडली वाहन
प्रतिनिधिमंडल ने की चर्चा
इसी समस्या को लेकर अकोला शहर के प्रभाग क्रमांक 18 के नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने महावितरण कार्यालय पहुंचकर मुख्य अभियंता से भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने के तकनीकी कारणों की जानकारी मांगी।
यह भी पढ़ें:- अकोला में 774 ई-रिक्शा दौड़ रहे सड़कों पर, यात्रियों और चालकों की पहली पसंद बना यह इको-फ्रेंडली वाहन
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा, जगदीश झांबरे, अन्ना विसपुते, सागर राजपूत, बंटी यादव, रोहित खडसे, कनौजिया, मदन गोपनारायण, मुकेश अग्रवाल, प्रवीण पाटिल, पवन तिवारी, शर्मा, बगरेचा, प्रमोद टेकाडे तथा एस. दुबे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सोमवार तक होगा समाधान
मुख्य अभियंता दत्तात्रेय बनसोडे ने कहा हा कि “नागरिकों की समस्या सुनने के बाद, क्षेत्र में हो रही असुविधा पर खेद व्यक्त किया गया है। मैं आश्वासन देता हूं कि सोमवार तक बिजली आपूर्ति से जुड़ी इस तकनीकी समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।”
