- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Acb Trap Intercaste Marriage Scheme Bribery Case
50 हजार के सरकारी अनुदान के लिए 5 हजार की रिश्वत! अकोला में एजेंट शिक्षक रंगेहाथ अरेस्ट
Akola Crime News: अकोला में आंतरजातीय विवाह अनुदान के 50 हजार रुपये मंजूर कराने के बदले 5 हजार की रिश्वत मांगने वाला निजी शिक्षक व एजेंट एसीबी की ट्रैप कार्रवाई में 3 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bribe For Government Scheme: सरकार की आंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत मिलने वाले 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर कराने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले निजी शिक्षक और एजेंट को अकोला एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी शैलेंद्र बगाटे (43) निजी शिक्षक और एजेंट के रूप में काम करता है। अकाेला के कैलास टेकडी का निवासी है।
शिकायतकर्ता ने 13 जून 2025 को आंतरजातीय विवाह किया था। सरकार की योजना के अनुसार ऐसे विवाह के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके लिए शिकायतकर्ता ने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 2 सितंबर 2025 को जिला परिषद, अकोला के समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया था। लेकिन लंबे समय तक राशि मंजूर नहीं हुई।
5 हजार रुपए के मांगी थी रिश्वत
जांच के दौरान आरोपी ने काम करवाने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए 17 दिसंबर को एसीबी, अकोला में शिकायत दर्ज कराई थी। एसीबी ने पंचों की मौजूदगी में पड़ताल की, जिसमें आरोपी ने अनुदान मंजूर कराने के लिए पहले चरण में 3 हजार रुपए राशि की मांग की और शेष 2 हजार रुपए बाद में लेने की बात कही। इसके बाद एसीबी ने जाल रचकर जिला परिषद कार्यालय के सामने आरोपी को 3 हजार रुपए की रिश्वत स्वीकारते समय रंगेहाथ पकड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
रायगड़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ पकड़ा गया
अकोला में पारा 46.3 डिग्री के पार, 23 मई तक ‘हीटवेव’ की चेतावनी; प्रशासन और डॉक्टरों ने जारी की गाइडलाइन
NEET Paper Leak: दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग, बसपा ने अकोला में ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
अकोला मनपा की नई 4 मंजिला इमारत का डिजाइन तैयार; सरकार से 100 करोड़ मंजूर, 3 साल में पूरा होगा निर्माण
यह भी पढ़ें:- माणिकराव कोकाटे ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, किसी भी वक्त गिरफ्तारी संभव! नासिक पुलिस मुंबई रवाना
आरोपी को हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक अधिनियम 1988 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। यह संपूर्ण कार्रवाई बापू बांगर, पुलिस अधीक्षक, एसीबी अमरावती परिक्षेत्र तथा सचिन्द्र शिंदे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस उपअधीक्षक मिलिंदकुमार बहाकर, पुलिस निरीक्षक प्रवीण वेरूलकर और एसीबी की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।
Akola acb trap intercaste marriage scheme bribery case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMरीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
May 20, 2026 | 10:55 PM59 साल का सूखा खत्म! विजय की सरकार में कांग्रेस की एंट्री, तमिलनाडु कैबिनेट में होने जा रहा है ऐतिहासिक बदलाव!
May 20, 2026 | 10:49 PMजबलपुर में NEET पेपर लीक पर महा-संग्राम! यूथ कांग्रेस ने रोकी रानी कमलापति इंटरसिटी, ट्रैक पर मची अफरा-तफरी
May 20, 2026 | 10:33 PMसावंगी बाईपास हत्याकांड: 550 किमी का पीछा, चाय की टपरी से पकड़ाया आरोपी दंपती, मासूम की हत्या का खुलासा
May 20, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














