- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ajit Pawar Reveals The Reasons For Separation From Sharad Pawar In Baramati
मैंने ‘साहेब’ को नहीं छोड़ा, रुके कामों के कारण था विधायकों का दबाव…, अजीत पवार का बड़ा खुलासा
बारामती में अजित पवार और उनके भतीजे युगेंद्र पवार के बीच मुकाबला होने जा रहा है। युगेंद्र को राकांपा (SP) ने अपना उम्मीदवार बनाया हैं। इससे पवार परिवार के गढ़ बारामती में अजीत पवार की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
मुंबई : राज्य में विधानसभा चुनाव का संग्राम अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। 20 नवंबर को वोटिंग होनी है तथा 23 नवंबर को मतगणना के उपरांत चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस पृष्ठभूमि में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने राकांपा में बगावत की वजह को लेकर अपने निर्वाचन क्षेत्र बारामती में बड़ा खुलासा किया है। अजीत ने कहा कि मैंने साहेब अर्थात राकांपा नेता शरद पवार को नहीं छोड़ा। उनका यह खुलासा राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।
बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके भतीजे युगेंद्र पवार के बीच मुकाबला होने जा रहा है। युगेंद्र पवार को शरद पवार की राकांपा ने अपना उम्मीदवार बनाया हैं। इससे पवार परिवार के गढ़ बारामती में अजीत पवार की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
Baramati Byelection: बारामती और राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी कांग्रेस, निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें खत्म
राकां में फिर विलय की चर्चा तेज, पवार परिवार की भूमिका अहम, दिल्ली में होंगे बड़े फैसले
फिर निकला NCP के विलय का भूत, सुनील तटकरे ने कहा-विलय की जानकारी थी पर समय…
बारामती की जनता ने कर रहे गुहार
लोकसभा चुनाव के दौरान शरद पवार की पुत्री एवं राकांपा शरदचंद्र पवार की उम्मीदवार सुप्रिया सुले के खिलाफ अजीत ने अपनी पत्नी सुनेत्रा को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बारामती की जनता ने सुप्रिया के पक्ष में वोट दिया था। इससे अजीत की काफी किरकिरी हुई थी। अब विधानसभा चुनाव में अजीत खुद मैदान में हैं। अजीत लोगों से गुहार लगा रहे हैं कि लोकसभा में आपने ताई (सुप्रिया) को वोट दिया तो विधानसभा में दादा यानी मुझे (अजीत) वोट दें। लेकिन उन्हें यह डर भी लग रहा है कि बुजुर्ग चाचा के खिलाफ बगावत के बाद उनकी पार्टी और चुनाव चिह्न छीनने की वजह से बारामती की जनता उनके खिलाफ मतदान कर सकती है। इसलिए अजीत लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। रविवार को दिया गया उनका बयान भी इसी संदर्भ में था।
महाराष्ट्र राज्य की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बयान में अजीत पवार ने क्या कहा
अपने बयान में अजीत ने कहा, ”दोस्तों आप में से कुछ लोग सोचते होंगे कि मुझे (अजीत पवार) इस उम्र में साहेब (शरद पवार) को नहीं छोड़ना चाहिए था। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैंने उन्हें नहीं छोड़ा। सभी विधायक सरकार के साथ जाना चाहते थे, क्योंकि विपक्ष में होने के कारण तमाम विकास कार्य ठप हो गए थे। मैंने साहेब को विधायकों की राय के बारे में बताया था। सभी विधायकों के हस्ताक्षर भी थे।” उन्होंने अपनी बात की पुष्टि के लिए कहा कि आज जनता चाहे तो यहां बैठे लोगों में से संभाजी और राजवर्धन से पूछ सकती है। उन्होंने कहा, ”जनता के स्वीकृत कार्य रुक गये, मेरे लिए ये सिरदर्द हो गया, हालांकि मैंने काम स्थगित नहीं किया था, स्थगन सरकार की ओर से दिया गया है। मैं तो विपक्ष का नेता था। लेकिन लोग सवाल पूछ रहे थे।”
Ajit pawar reveals the reasons for separation from sharad pawar in baramati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM














