- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ajit Pawar Is Worried In Baramati Playing Emotional Card For 7th Consecutive Victory
बारामती में जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं दिख रहे हैं अजित पवार, मन में है इस बात का डर…!
युगेंद्र पवार को जीत दिलाने और अजित पवार को सबक सिखाने के लिए शरद पवार और सुप्रिया सुले काफी जोर आजमाइश कर रहे हैं। ताकि पार्टी तोड़कर शरद पवार की राजनीति खत्म करने की कोशिश करने वाले भतीजे को एक और बड़ा झटका दिया जा सके।
- Written By: विजय कुमार तिवारी

प्रचार के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार (फाइल फोटो)
बारामती : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया और महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री अजित पवार बारामती से एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं, हालांकि वह पिछले चुनाव के मुकाबले अबकी बार के चुनाव को काफी चुनौती पूर्ण मान रहे हैं। इसीलिए वह इस चुनाव में अपना एक इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं, ताकि किसी भी हालत में चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंच सकें। पार्टी मुखिया के चुनाव हारने का एक गलत संदेश जाएगा।
महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपनी विधानसभा में पर्चा भरने के बाद से जीत के लिए खूंटा गाड़ रखा है। वह पिछले कई दिनों से बारामती में ही रहकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और लोगों से संपर्क करके जमीनी हकीकत समझने की कोशिश कर रहे हैं। अजित पवार ने अपने लिए लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से बारामती के लोगों ने लोकसभा के चुनाव में ‘साहेब’ को खुश किया था। उसी तरह विधानसभा चुनाव में उनको खुश कर दें।
भूला नहीं है लोकसभा का झटका
आपको याद होगा कि लोकसभा चुनाव 2024 में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का मुकाबला शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से था। और इस मुकाबले में काफी मशक्कत करने के बावजूद चाचा शरद चंद पवार की बेटी सुप्रिया सुले चुनाव जीत गई और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती छोड़ कहीं और से चुनाव लड़ने का मन बना रहे थे, लेकिन काफी चिंतन-मनन के बाद सीट न बदले की सोची और फिर से बारामती से पर्चा दाखिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
राकांपा महिला प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में 5 नाम, सुनेत्रा पवार के सामने बड़ी चुनौती
पहले महिला आयोग अब NCP पार्टी से धोना पड़ा हाथ, रुपाली चाकणकर ने महिला प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
मंत्री नरहरी झिरवल मामले में CM फडणवीस की दो टूक, कहा- वीडियो देखेंगे, एक्शन लेंगे
सुप्रिया सुले ने संसद में उठाया अजित पवार की मौत का मामला, पूछा- FIR के लिए क्यों भटक रहे रोहित पवार?
इसे भी पढ़ें…दिलचस्प होगी बारामती की जंग, अपने सगे भतीजे के खिलाफ बारामती सीट पर जोर आजमा रहे अजित पवार
दे रहे पुराने रिश्ते की दुहाई
कहा जा रहा था कि बारामती में पत्नी के लोकसभा चुनाव हार जाने के बाद वह अपने लिए नए नयी विधानसभा सीट खोजने लगे थे। लेकिन पार्टी के सहयोगियों से मंथन के बाद उन्होंने इरादा बदल दिया और फिर से बारामती से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आ गए। वह फील्ड से मिल रही रिपोर्ट और वोटों के विभाजन के लिए अपनी नई तरह की रणनीति बना रहे हैं और इसीलिए इमोशनल कार्ड खेल कर जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। लोकसभा की तरह विधानसभा में झटका न देने के लिए लोगों से संपर्क करके पुराने रिश्ते की दुहाई दे रहे हैं और अपने लिए वोट मांग रहे हैं।
इसे भी पढ़ें…बारामती विधानसभा सीट: अजित पवार रहेंगे अजेय या फिर शरद पवार चलेंगे कोई नयी चाल
आपको बता दें कि अजित पवार का मुकाबला उनके भतीजे युगेंद्र पवार से है। युगेंद्र पवार को जीत दिलाने और अजित पवार को सबक सिखाने के लिए शरद पवार और सुप्रिया सुले काफी जोर आजमाइश कर रहे हैं। उनका जनसंपर्क अभियान भी तेज है तथा स्थानीय नेताओं से गुपचुप मीटिंग भी की जा रही है। ताकि पार्टी तोड़कर शरद पवार की राजनीति खत्म करने की कोशिश करने वाले भतीजे को एक और बड़ा झटका दिया जा सके।
Ajit pawar is worried in baramati playing emotional card for 7th consecutive victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खरबूजे के बीज फेंकने से पहले इस ख़बर को पढ़ लीजिए, खासियतें जानकर हैरान रह जाएंगे
Mar 28, 2026 | 10:26 PMPM बनते ही एक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार
Mar 28, 2026 | 10:21 PMमहायुति में फिर बढ़ेगा कलेश, ‘घूंसामार’ विधायक गायकवाड का बीजेपी महिला विधायक महाले पर तीखा हमला
Mar 28, 2026 | 10:20 PMMI vs KKR Live Streaming: कब और कहाँ देखें मुंबई-केकेआर का महामुकाबला, यहाँ जानें पूरी डिटेल्स
Mar 28, 2026 | 10:15 PMअपराजिता के पौधे में नहीं आ रहे हों फूल, तो आजमाएं ये उपाय, फूलों से भर जाएगा पौधा
Mar 28, 2026 | 10:12 PMराज्य में ‘वन स्टेट,वन पोर्टल’ अभियान को गति, सीएम फडणवीस ने किया महासारथी पोर्टल का लोकार्पण
Mar 28, 2026 | 10:07 PM‘देश के दो खलनायक…’ राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
Mar 28, 2026 | 10:06 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM














