पहले महिला आयोग अब NCP पार्टी से धोना पड़ा हाथ, रुपाली चाकणकर ने महिला प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Rupali Chakankar Resignation: अशोक खरात कांड के दबाव में रूपाली चाकणकर का एनसीपी महिला प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा। निष्पक्ष जांच के लिए पद छोड़ने का दावा। पढ़ें पूरी खबर।
Rupali Chakankar resigns as NCP Women State President amid Ashok Kharat scandal. Claims resignation for fair probe. Read her statement here.
रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

NCP Women State President Resignation: नासिक के भोंदू बाबा अशोक खरात के सेक्स स्कैंडल मामले में विवादों में घिरी रुपाली चाकणकर ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को एनसीपी महिला राज्य अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया।

अशोक खरात को अपना गुरु मानने वाली रुपाली चाकणकर पर महिला राज्य अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का भारी दबाव था। एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को भेजे अपने इस्तीफे में रुपाली चाकणकर ने कहा कि वह इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए इस्तीफा दे रही हैं।

रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा

रुपाली ने कहा कि अशोक खरात मामले में मैने पहले ही दिन अपना रुख स्पष्ट कर दिया था, उनके वित्तीय लेन-देन या उनके कुकर्मों में मेरी कोई सांठगांठ नहीं है और मेरा वही स्पष्ट और दृढ़ रुख आज भी कायम है। ये सभी मामले जांच के दौरान सामने आएंगे, मीडिया में बिना सबूत झूठ और निराधार आरोप लगाना बेहद दुखद है।

महिला आयोग के अध्यक्ष पद से देना पड़ा इस्तीफा

आपको जानकारी दें, कि अशोक खरात मामले में रुपाली चाकणकर का नाम सामने आने के बाद महायुति सरकार की हो रही फजीहत के से नाराज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सख्त आदेश के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

इस्तीफा देने से पहले रुपाली चाकणकर ने सीएम से मुलाकात कर सफाई देने की कोशिश भी की थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण में जिस तरह से सरकार की बदनामी हो रही है, उसे लेकर सीएम ने एनसीपी नेताओं को पहले ही यह संदेश भेज दिया था कि वो यह सब बर्दाश्त नहीं करेंगे। रुपाली चाकणकर मिलने पहुंचीं थी तो सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सफाई सुनने में बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Navbharat Live
navbharatlive.com