-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ajit Pawar Big Statement On Ladli Bahin Scheme
अजित पवार का लाडली बहनों से वादा, बंद नहीं होगी योजना, जरूरत पड़ी तो केंद्र से मंगाएंगे फंड
- Written By: रीना पंवार
लाडली बहिन योजना को लेकर विरोधियों को जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने साफ किया है कि योजना किसी भी हाल में बंद नहीं होगी और जरूरत पड़ी तो योजना के लिए केंद्र से भी फंड मंगाएंगे।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नासिक : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लाडली बहिन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। नासिक में आयोजित एक सभा में उन्होंने इस योजना को लेकर साफ किया कि योजना को बंद करने का कोई निर्णय सरकार ने नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो योजना के लिए केंद्र से भी फंड मंगाएंगे लेकिन योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती रहेगी।
अजित पवार ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में ऐसी योजना कभी नहीं आई इसलिए उन्हें इस योजना से दर्द हो रहा है। उन्होंने विरोधियों से स्पष्ट शब्दों में पूछा कि वे योजना बंद करने की बात करके महिलाओं में भ्रम पैदा क्यों कर रहे हैं ?
जारी रहेगी लाडली बहिन योजना
अजित पवार ने स्पष्ट किया कि इस योजना को बंद करने का कोई निर्णय सरकार ने नहीं लिया है और यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती रहेगी। उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति की जिम्मेदारी उन पर है और वे इसके लिए केंद्र से आवश्यक धन प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत है लेकिन विरोधी महाराष्ट्र को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
ठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब
ऐसा लगता है जैसे आप अभी भी हमारे बीच हैं… अजित पवार की जयंती पर बहन सुप्रिया सुले का भावुक संदेश
विरोधियों के आरोपों का दिया जवाब
विरोधियों के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विरोधी दल राज्य की आर्थिक स्थिति के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। पवार ने स्पष्ट कहा कि मैं वित्त मंत्री हूँ, मुझे राज्य की स्थिति की जानकारी है। उन्होंने विरोधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सत्ता में आने के लिए राज्य की बदनामी न करें। उन्होंने यह भी कहा कि विरोधी दल के सत्ता में आने पर लाडकी बहिन योजना बंद हो जाएगी, लेकिन महायुती सरकार इस योजना को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
मतदाताओं से की महायुती को वोट देने की अपील
विकास कार्यों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि महायुती के विधायकों के चुने जाने पर नासिक जिले को विकास के लिए बड़ी धनराशि मिलेगी। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि महायुती के उम्मीदवारों को जिताने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे महायुती के उम्मीदवारों को वोट देकर राज्य के विकास को आगे बढ़ाएं।
Ajit pawar big statement on ladli bahin scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FDA Action: छत्रपति संभाजीनगर की मशहूर उत्तम उपहार गृह का लाइसेंस निलंबित, बार-बार इस्तेमाल किए जा रहे तेल
Jul 23, 2026 | 08:39 PM‘छात्र घर लौट जाएं, दोषियों पर कार्रवाई होगी’, सलमान खान ने की अपील, बोले- सोनम अब हो गया, इसे और आगे मत बढ़ाओ
Jul 23, 2026 | 08:28 PMNose Mole Meaning: नाक पर तिल वाली लड़कियां क्यों मानी जाती हैं भाग्यशाली? जानिए क्या है रहस्य
Jul 23, 2026 | 08:23 PMभाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
Jul 23, 2026 | 08:22 PMकोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
Jul 23, 2026 | 08:15 PMहार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Jul 23, 2026 | 08:11 PMExplainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
Jul 23, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों?, VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM














