- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Mla Amol Khatal Accused Of Financial Fraud Mother Of Accused Attack Makes Big Revelation
Ahilyanagar: विधायक अमोल खताल पर आर्थिक फरेब का आरोप, हमले के आरोपी की मां का बड़ा खुलासा
MLA Amol Khatal: संगमनेर के शिवसेना विधायक अमोल खताल पर हुए हमले में आरोपी बनाए गए प्रसाद गुंजाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खताल समर्थकों ने इसे राजनीतिक साज़िश बताकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

मेरे बेटे को आर्थिक रूप से ठगा गया (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Ahilyanagar News: कुछ दिन पहले संगमनेर के शिवसेना विधायक अमोल खताल पर हुए हमले में आरोपी बनाए गए प्रसाद गुंजाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खताल समर्थकों ने इसे राजनीतिक साज़िश बताकर विरोध प्रदर्शन भी किया। मगर अब इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आरोपी की माँ अनिता गुंजाल ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने विधायक अमोल खताल पर आर्थिक धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
अनिता गुंजाल ने अपने पत्र में कहा, मैं प्रसाद गुंजाल की माँ हूँ। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं इसका समर्थन नहीं करती। लेकिन इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। यह मामला पूरी तरह से आर्थिक लेन-देन और धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। अमोल खताल ने मेरे बेटे को धोखा दिया। उन्होंने प्रसाद से हस्ताक्षर कराकर खाली चेकबुक ले ली थी। पिछले एक वर्ष से मेरा बेटा गहरे मानसिक तनाव में था। उस पर लगातार पुलिस और अन्य माध्यमों से दबाव बनाया गया और उसे ब्लैकमेल किया गया। कई बार उसने आत्महत्या का विचार भी किया।
सभी लेन-देन खताल के कार्यालय में हुए
अनिता गुंजाल ने आगे कहा, प्रसाद शेयर मार्केट में काम करता था। खताल की मध्यस्थी में कई निवेश हुए। अधिकांश लेन-देन नकद हुए और उनकी नोटरी भी कराई गई। ये सभी सौदे अमोल खताल के दफ्तर में ही हुए। सभी कागजात मेरे पास सुरक्षित हैं। 2024 में पुलिस स्टेशन में खताल, मेरे पति, मेरा बेटा और लेनदारों की उपस्थिति में बैठक भी हुई थी। यह सब पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि बेटे ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी हिस्सेदारी की जमीन बेच दी थी और चेक से रकम लौटाई थी, लेकिन इसके बावजूद भी बकाया चेक जमा कराकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में बड़ा हादसा, पुलिस मुख्यालय में ट्रेनिंग के दौरान फटा हैंड ग्रेनेड, 4 जवान घायल
अहिल्यानगर में पाइपलाइन रोड पर गैंग का आतंक, युवक पर हमला कर हवा में फायरिंग, इलाके में दहशत
पंढरपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने एसिड पीकर दी जान, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार
अवैध संबंध से उजड़ा परिवार: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर, महिला के प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी
ये भी पढ़े: मंगलवार शाम 4 बजे तक मुंबई की सड़कें खाली करें, बॉम्बे हाईकोर्ट सरकार को भी दिया अल्टीमेटम
मेरा बेटा दबाव में आकर उठा कदम
अनिता गुंजाल ने कहा, मेरे बेटे को बार-बार धमकियाँ दी गईं, ब्लैकमेल किया गया और उस पर लगातार दबाव बनाया गया। उसने कई बार खताल से मिलकर समझौते की कोशिश की। लेकिन न्याय न मिलने पर उसने उद्विग्न होकर यह कदम उठाया। मैं उसके कृत्य का समर्थन नहीं करती, पर उसे इस स्थिति तक पहुँचाने वालों को कभी माफ नहीं करूँगी।
परिवार की बदनामी और जान का खतरा
अनिता गुंजाल ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि इस घटना से उनका परिवार बदनाम हुआ है। रिश्तेदारों और समाज में उन्हें अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा,
आज मेरे परिवार की इज्जत दांव पर लगी है। हमें जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं। यदि हमारे परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार विधायक अमोल खताल, संदेश देशमुख और उनके सहयोगी होंगे। मैं चाहती हूँ कि पुलिस इस शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करे।
Mla amol khatal accused of financial fraud mother of accused attack makes big revelation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Y2K Fashion Return: साल 2000 के मिलेनियल फैशन ट्रेंड, जो है Gen-z का नया स्टाइल स्टेटमेंट
May 25, 2026 | 07:27 PMIPL 2026 के प्लेऑफ महामुकाबले में उतरने को बेताब बेंगलुरु, नोट कर लीजिए नॉकआउट स्टेज के ये चौंकाने वाले आंकड़े
May 25, 2026 | 07:17 PMगेहूं खरीदी में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, देश में बना नंबर-1 राज्य; 102 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड खरीदी
May 25, 2026 | 07:12 PMतलाक के बाद फिर साथ दिखे Esha Deol और Bharat Takhtani, लंच आउटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
May 25, 2026 | 07:09 PMपेपर लीक मामले पर विधायक बच्चू कडू का आक्रोशित बयान – हाथ काटने की मांग
May 25, 2026 | 07:02 PMहवा में पैराग्लाइडर से टकराया विमान, खौफनाक हादसे के बाद भी बच गई महिला की जान
May 25, 2026 | 06:53 PMपुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
May 25, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














