शेवगांव-पाथर्डी में अतिवृष्टि; जिले में 24 घंटे में 23.1 मिमी बारिश, खरीफ फसलों को मिली संजीवनी
Heavy Rainfall: पिछले 24 घंटों में हुई इस वर्षा से खरीफ फसलों को राहत मिली है। जिले में औसतन 23.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें शेवगांव और पाथर्डी तालुका अतिवृष्टि से सबसे अधिक प्रभावित रहे।
- Written By: आंचल लोखंडे
शेवगांव, पाथर्डी में अतिवृष्टि (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Ahilyanagar News: गणेशोत्सव के दूसरे ही दिन जिले में झमाझम बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में हुई इस वर्षा से खरीफ फसलों को राहत मिली है। जिले में औसतन 23.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें शेवगांव और पाथर्डी तालुका अतिवृष्टि से सबसे अधिक प्रभावित रहे। इस वर्ष अब तक हुई कम बारिश को देखते हुए यह पावस किसानों के लिए संजीवनी साबित हो सकता है।गुरुवार सुबह 10 बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक शेवगांव तालुका में 71.8 मिमी और पाथर्डी तालुका में 68.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पाथर्डी तालुका के 6 गाँव और 43 वाडियों में अब भी टैंकरों से पानी आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, इस जोरदार बारिश से भूजल स्तर बढ़ने तथा पानीटंचाई की समस्या कम होने की संभावना है। नेवासा तालुका में 46.9 मिमी, नगर तालुका में 33.4 मिमी और जामखेड में 28.8 मिमी वर्षा हुई। नगर तालुका के 2, शेवगांव के 7 और पाथर्डी तालुका के 8 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई। देर से सही, लेकिन इस बारिश से खरीफ फसलों की बढ़वार को गति मिलने की उम्मीद है।
अन्य तालुकों की वर्षा स्थिति (मिमी में)
पारनेर – 13, श्रीगोंदा – 11.1, कर्जत – 12.4, राहुरी – 13.6, संगमनेर – 3.4, अकोले – 0.4, कोपरगांव – 3.6, श्रीरामपुर – 11.2, राहाता – 6।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal: एक महीने के इंतजार के बाद बारिश से किसानों को राहत, गाज गिरने से 4 लोगों की मौत
खंडवा में मानसून की जोरदार दस्तक, डेढ़ घंटे की बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न, कई इलाकों में भरा पानी
इंदौर में पहली बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल,शहर की कई सड़कें बनीं तालाब
अरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
ये भी पढ़े: Thane Crime: अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 24 घंटे में 6 नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी
सत्रह मंडलों में अतिवृष्टि (मिमी में वर्षा)
जोऊर – 66.8, चिंचोडी पाटील – 65.8, शेवगांव – 74.3, बोधेगाव – 79, चापडगाव – 79, ढोरजळगाव – 68, एरंडगाव – 70.8, दहिगाव ने – 70.8, मुंगी – 75.3, पाथर्डी – 69.3, माणिकदौंडी – 69.3, टाकली – 70.8, मिरी – 68.5, मिसगाव – 65.3, खरवंडी – 71.5, अकोला – 70.8।
बारिश में अब भी 12 प्रतिशत की कमी
29 अगस्त तक जिले में औसतन 294.9 मिमी वर्षा अपेक्षित थी, जबकि अब तक केवल 257.2 मिमी दर्ज हुई है। यानी करीब 12 प्रतिशत की कमी बनी हुई है। पिछले वर्ष इसी दिन तक जिले में 498.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
