-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Premium Petrol Price Hike Vs Normal Fuel Difference Explained
Explainer: महंगा पेट्रोल vs सस्ता पेट्रोल, प्रीमियम और नॉर्मल में क्या है फर्क; आपकी कार के लिए क्या जरूरी?
- Written By: मनोज आर्या
Premium Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में हुई 2.35 रुपये की बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह एक्स्ट्रा पैसा देना जायज है? आइए सबकुछ जानते हैं।

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स-AI)
Premium vs Normal Petrol Difference: मिडिल ईस्ट में पिछले 20 दिनों से जारी युद्ध के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.35 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह नया रेट 20 मार्च की रात से लाूग हो जाएगा। हालांकि, आम आदमी को राहत देते हुए तेल कंपनियों ने नॉर्मल पेट्रोल की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह कच्चे तेल की दाम में बेताहासा बढ़ोतरी बताई जा रही है। प्रीमियम और नॉर्मल पेट्रोल में क्या फर्क है और कौन सा पेट्रोल कितना फायदेमंद हैं? आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं।
प्रीमियम पेट्रोल लग्जरी और महंगा गाड़ियों या हेवी इंजन वाली गाड़ियों में इस्तेमाल किया जाता है। खासकर हाई कम्प्रेशन इंजन वाली कारों के लिए यह एक अच्छा फ्यूल होता है। प्रीमियम पेट्रोल की हाई ऑक्टेन संख्या इसे सामान्य पेट्रोल से अलग करती है।
प्रीमियम पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर
आमतौर पर प्रीमियम पेट्रोल का ऑक्टेन नंबर 91 या उससे अधिक होता है। हाई ऑक्टेन नंबर के अलावा, प्रीमियम पेट्रोल में कुछ एडिटिव्स भी होते हैं। ये एडिटिव्स हाई कम्प्रेशन इंजन को स्मूथ तरीके से चलाने में मदद करते हैं और गंदगी जमा नहीं होने देते। इसके इस्तेमाल से इंजन में आवाज नहीं होती है।
सम्बंधित ख़बरें
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
Petrol Diesel Price: अमेरिका-ईरान की ‘डील’ ने घटाए तेल के दाम, पाकिस्तान के बाद अब इस देश में सस्ता हुआ फ्यूल
EV Policy: दिल्ली में नहीं बिकेंगे पेट्रोल टू-व्हीलर, जल्द ही लागू होने वाला है नियम
नॉर्मल और प्रीमियम पेट्रोल में क्या फर्क?
अब सवाल उठता है कि यह ऑक्टेन नंबर क्या है। ऑक्टेन नंबर फ्यूएल की एंटी-नॉकिंग क्वालिटी होती है। यह समय से पहले इंजन में फ्यूएल इग्नीशन को रोकता है। आसाना शब्दों में कहें तो हाई ऑक्टेन नंबर से इंजन में नॉकिंग कम होती है। नॉकिंग का मतलब होता है इंजन में फ्यूएल का समय से पहले इग्नीशन। इसलिए हाई ऑक्टेन वाला पेट्रोल हाई परफॉर्मिंग या लग्जरी कारों के लिए बेहतर माना जाता है। इसी वजह से प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल से महंगा होता है।
प्रीमियम पेट्रोल ज्यादा क्षमता यानी हैवी इंजन वाले वाहनों के लिए बेहतर होते हैं। क्योंकि, इसके इस्तेमाल से इन गाड़ियों में इंजन का परफर्मेंस बेहतर होता है और इंजन की आवाज कम होती है। वहीं सामान्य कारों के लिए प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल खास फायदेमंद नहीं होता है।
नॉर्मल से प्रीमियम पेट्रोल क्यों महंगा?
प्रीमियम पेट्रोल की तुलना में नॉर्मल पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग काफी कम होती है। सामान्य पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग 87 होती है। इसके साथ ही, प्रीमियम पेट्रोल के विपरीत, सामान्य पेट्रोल में कोई एडिटिव्स नहीं होते हैं। इन कारणों से ही सामान्य पेट्रोल की कीमत प्रीमियम पेट्रोल की तुलना में कम होती है। सामान्य कारों के लिए किफायती होने के कारण नॉर्मल पेट्रोल सबसे अच्छा विकल्प है। नॉर्मल गाड़ियों के लिए प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल ज्यादा जरूरी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Petrol Price Hike: आम आदमी को राहत, लेकिन रईसों की जेब ढीली! प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा; जानें अपने शहर का रेट
आपकी कार के लिए बेहतर कौन?
प्रीमियम पेट्रोल से हाई-परफॉर्मेंस इंजन वाली कारों में माइलेज में थोड़ा सुधार हो सकता है, लेकिन सामान्य कारों में यह अंतर नहीं दिखता है। प्रीमियम पेट्रोल में मिलाए गए एडिटिव्स समय के साथ इंजन को साफ रखने में मदद कर सकते हैं और इस वजह से इंजन से कम आवाज आती है और गाड़ी स्मूथ तरीके से चलती है।
Premium petrol price hike vs normal fuel difference explained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को किया कवर, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट भी जारी
Jul 03, 2026 | 10:20 AMचीन-पाकिस्तान की खैर नहीं! नए CDS और सेना प्रमुखों की मौजूदगी में होने जा रही है सबसे बड़ी डिफेंस डील
Jul 03, 2026 | 10:16 AMपूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
Jul 03, 2026 | 10:16 AMJagannath Temple Puri: भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए मां यशोदा से जुड़ा भावुक किस्सा
Jul 03, 2026 | 10:16 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में आज फिर 1368 रुपये की भारी गिरावट, चांदी 2.32 लाख रुपये के पार
Jul 03, 2026 | 10:11 AMभंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMInd vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














