Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आपने सब न्योछावर किया, मैंने सपना तोड़ा: NEET में कम अंक आने से निराश छात्रा ने की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट

NEET Exam Student Suicide Case: अहिल्यानगर में नीट परीक्षा में 166 अंक मिलने से निराश छात्रा अंकिता सांगले ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में परिजनों से माफी मांगते हुए भावुक बातें लिखीं।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 28, 2026 | 09:35 AM

अंकिता नीट छात्रा (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Ahilyanagar NEET Exam Student Suicide Note: नीट परीक्षा में उम्मीद से कम अंक मिलने से निराश होकर अहिल्यानगर जिले के कर्जत तालुका स्थित जलालपुर गांव की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अंकिता सांगले के रूप में हुई है। अंकिता को नीट परीक्षा में 166 अंक मिले थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। अंकिता सांगले डॉक्टर बनने का सपना लेकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

परीक्षा परिणाम आने के बाद अपेक्षा से कम अंक मिलने के कारण वह मानसिक तनाव में थी। अंकिता ने आत्महत्या से पहले एक भावुक पत्र लिखा जिसमें उसने अपने माता-पिता और भाई से माफी मांगी।

उसने लिखा कि आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया लेकिन मैं आपकी एक भी इच्छा पूरी नहीं कर सकी। मम्मी, आपने हर मुश्किल में मेरा दोस्त बनकर साथ दिया। दादा, तुमने भी मेरा बहुत साथ दिया। मम्मी-पापा से भी ज्यादा तुमने मेरा ख्याल रखा। मेरी आत्महत्या के लिए आप लोग जिम्मेदार नहीं हैं।

सम्बंधित ख़बरें

यह रास्ता हमारे बेटे के लिए नहीं…क्या पिता की इस दो टूक के बाद भी राजनीति में कदम रखेंगे अभिजीत दिपके?

महाराष्ट्र को केंद्र से 335 करोड़ रुपये की सौगात, कृषि विकास योजना की दूसरी किस्त पाने वाला पहला राज्य बना

Explainer: सीजेपी आंदोलन से राजनीति में उभरे नए समीकरण, चुनावों में कितना भारी पड़ेगा जेन-जी फैक्टर?

कलवा में 50 करोड़ की खेल परियोजना शुरू, उप मुख्यमंत्री शिंदे ने रखा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की आधारशिला

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र को केंद्र से 335 करोड़ रुपये की सौगात, कृषि विकास योजना की दूसरी किस्त पाने वाला पहला राज्य बना

प्रतियोगी परीक्षाओं का छात्रों पर बढ़ता दबाव

अंकिता ने आगे लिखा कि आपने मुझे जो खुशियां दी हैं उन्हें मैं कभी नहीं भूल सकती। दादा, मम्मी-पापा का अच्छे से ख्याल रखना और उन्हें किसी चीज की कमी महसूस मत होने देना। तुम भी खुश रहना और हमेशा खुश रहना। अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ करना।

मैं आपको कोई खुशी नहीं दे सकी। नीट पेपर की पढ़ाई के समय भी आपने मेरे लिए बहुत कुछ त्याग किया और मैंने क्या किया? मैं आपकी इच्छा पूरी नहीं कर पाई। इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव और उन्हें परिवार व समाज की ओर से भावनात्मक सहयोग देने की जरूरत को सामने ला दिया है।

Ahilyanagar neet exam marks student ankita sangle suicide suicide note

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 09:35 AM

Topics:  

  • Ahilyanagar News
  • Maharashtra News
  • NEET Paper Leak
  • NEET PG Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.