चौतरफा विकास का संकल्प! अहिल्यानगर में गठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में पंकजा मुंडे की प्रचार रैली
Ahilyanagar Corporation Polls: अहिल्यानगर नगर निगम चुनाव के तहत महायुति उम्मीदवारों के समर्थन में मंत्री पंकजाताई मुंडे की भव्य प्रचार रैली निकाली गई, जिसमें चौतरफा विकास का संकल्प दोहराया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Ahilyanagar Corporation Polls:अहिल्यानगर नगर निगम चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ahilyanagar Election: अहिल्यानगर एक ऐतिहासिक शहर है, लेकिन इसे विकास के मामले में राज्य का मॉडल शहर बनाने का संकल्प महायुति ने लिया है। इसी संकल्प के समर्थन में मंत्री पंकजाताई मुंडे ने नागरिकों से अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पानी की आपूर्ति, सड़कें, स्वच्छता, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।
अहिल्यानगर नगर निगम के आम चुनावों के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के प्रचार के लिए शहर में एक भव्य कैंपेन रैली निकाली गई। मंत्री पंकजाताई मुंडे के नेतृत्व में निकली इस रैली को नागरिकों का भारी समर्थन मिला। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई और पूरा इलाका नारों से गूंज उठा।
मिला जबरदस्त प्रतिसाद
यह रैली जल संसाधन मंत्री एवं अहिल्यानगर जिले के पालक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल तथा मंत्री पंकजाताई मुंडे की उपस्थिति में संत वामनभाऊ नगर चौक से शुरू हुई। रैली तपोवन रोड-गडेकर चौक, लोकनेते गोपीनाथजी मुंडे मार्ग और संत भगवान बाबा चौक के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान नागरिकों से सीधा संवाद किया गया। केडगांव क्षेत्र में भी एक प्रचार रैली आयोजित की गई, जिसे वहां भी जबरदस्त प्रतिसाद मिला।
सम्बंधित ख़बरें
अटकलों पर लगा विराम: जयंत पाटिल का बयान-मीडिया मुझे कई बार वित्त मंत्री बना चुका है, मैं किसी रेस में नहीं
Pandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती
नागपुर में गरजे चंद्रशेखर बावनकुले- विपक्ष के पास सकारात्मक मुद्दे नहीं, विकास के एजेंडे पर एकजुट है महायुति
महायुति में कोई मतभेद नहीं, पंकजा मुंडे बोलीं- जुलाई के अंत तक किसानों के मुद्दों का होगा समाधान
“विकास ही हमारी राजनीति है”: मंत्री पंकजाताई मुंडे
रैली को संबोधित करते हुए मंत्री पंकजाताई मुंडे ने कहा, “नगर निगम तभी सक्षम बनता है, जब वहां ईमानदार और काम करने वाले प्रतिनिधि हों। भाजपा-राकांपा गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताएं। हम अहिल्यानगर को आधुनिक सुविधाएं, मजबूत बुनियादी ढांचा और रोजगार के नए अवसर देने की जिम्मेदारी लेते हैं। विकास ही हमारी राजनीति है और यही हमारा एजेंडा है।”
विकास कार्यों को मिलेगी दोगुनी रफ्तार: मंत्री विखे पाटिल
पालक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि अहिल्यानगर की जल समस्या का स्थायी समाधान, बेहतर सड़कें, सक्षम स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और रोजगार सृजन के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। यदि मनपा में भाजपा-राकांपा गठबंधन के अधिक से अधिक नगरसेवक चुने जाते हैं, तो निर्णय प्रक्रिया तेज होगी और विकास कार्यों को दोगुनी गति मिलेगी। नागरिकों की समस्याओं का समाधान कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर होगा।
ये भी पढ़े:Pune: मनपा भ्रष्टाचार पर एकनाथ शिंदे का तंज, टेंडर से लेकर नसबंदी तक घोटालों का जिक्र
प्रमुख नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस प्रचार रैली में पूर्व सांसद डॉ. सुजय विखे पाटिल, विधायक संग्रामभैया जगताप, भाजपा-राकांपा गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवार, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
