- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahmedabad Plane Crash Fire Smoke And Screams In Hostel Nagpur Youth Tell The Story Of Plane Crash Accident Gujrat
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद होस्टल में चारों ओर आग, धुआं, और चीख पुकार… नागपुर के सुशांत ने बताई हादसे की दास्तां
- Written By: सोनाली चावरे
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद आग ने होस्टल को भी अपने लपेटे में ले लिया था। होस्टल में रहने वाले नागपुर के डॉ. सुशांत ने भयावह मंजर की कहानी बताई।

अहमदाबाद विमान हादसा
नागपुर: अहमदाबाद में एयर इंडिया के एआई-171 (बोईंग 787 ड्रिमलाइनर) विमान के क्रैश होने के बाद चारों ओर आग, धुआं, तनाव और चीख पुकार का माहौल था। शुरुआत में कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर क्या हो गया है। यह घटना बेहद दुखदायी थी। यह अनुभव सिटी के युवा चिकित्सक डॉ. सुशांत देशमुख ने साझा की।
होस्टल में चारों ओर धुएं का गुबार
डॉ. सुशांत बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में गुजरात कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट से संलग्न (जीसीआरआई) सुपरस्पेशलिटी विभाग में कर्क रोग शल्यक्रिया में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष में हैं। शुक्रवार की शाम को मीडिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। डॉ. सुशांत ने बताया कि जिस वक्त विमान परिसर के हॉस्टल में गिरा उस वक्त वे ट्रॉमा की ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे थे। ओपीडी खत्म होने के बाद वे भी हॉस्टल में जाने वाले थे। उस वक्त सहपाठियों ने बताया कि हॉस्टल में आग लग गई है। मैं तुरंत बाहर आया। हॉस्टल में जाकर जरूरी दस्तावेजों को समेटने निकला लेकिन जैसे ही सामने आया चारों ओर धुएं का गुबार ही नजर आ रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
अहमदाबाद विमान हादसा: पहली बरसी पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने विजय रुपाणी को दी श्रद्धांजलि
नासिक की 25 वर्षीय सायली भोर का कमाल; यूरोप से सीखी तकनीक, भारत में लॉन्च करेंगी ‘नॉन-अल्कोहोलिक वाइन’ ब्रांड
यवतमाल: मालेगांव-मालकिन्ही पुल निर्माण में देरी, मानसून से पहले ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
जालना में हैवानियत! 3 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म, CCTV फुटेज से ऐसे पकड़ा गया आरोपी
सुशांत ने बताया कि मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हुआ है। स्नातक हॉस्टल से लगकर ही स्नातकोत्तर हॉस्टल है। विमान क्रैश होने के बाद भयंकर आग निकल रही थी। आग का इतना रौद्र रूप था कि उसने करीब के हॉस्टल को भी चपेट में लिया।
बेटे से मिलने आई थी मां
डॉ. सुशांत ने बताया कि जहां विमान क्रैश हुआ वह इमारत स्नातक छात्रों का हॉस्टल है। जब घटना हुई तब कुछ एमबीबीएस छात्र हॉस्टल में खाना खा रहे थे। अब तक 8 मेडिकल छात्रों की मौत होने की जानकारी मिली है। स्थिति को काबू में लाने के लिए स्थानीय प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत कार्य में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि जिस इमारत में आग भड़की उसमें एक जूनियर की मां अपने बेटे को मिलने के लिए आई थी। वह हॉस्टल के कमरे में ही थी, जबकि वह जूनियर डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में था। उसकी मां आग से बाहर नहीं निकल सकी। आग की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई। राहत दल ने उसका शव बरामद किया।
Ahmedabad plane crash fire smoke and screams in hostel nagpur youth tell the story of plane crash accident gujrat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अहमदाबाद विमान हादसा: पहली बरसी पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने विजय रुपाणी को दी श्रद्धांजलि
Jun 12, 2026 | 03:15 PMमीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज, विश्वास सारंग बोले- सुप्रीम कोर्ट ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया
Jun 12, 2026 | 03:12 PMनासिक की 25 वर्षीय सायली भोर का कमाल; यूरोप से सीखी तकनीक, भारत में लॉन्च करेंगी ‘नॉन-अल्कोहोलिक वाइन’ ब्रांड
Jun 12, 2026 | 03:03 PMMorena News: एक लाख की रंगदारी के लिए 5 युवकों का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल कर बनाया दबाव
Jun 12, 2026 | 03:00 PMयवतमाल: मालेगांव-मालकिन्ही पुल निर्माण में देरी, मानसून से पहले ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
Jun 12, 2026 | 02:58 PMLichi Health Benefits: स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है लीची, जानिए इसके फायदे
Jun 12, 2026 | 02:57 PMजालना में हैवानियत! 3 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म, CCTV फुटेज से ऐसे पकड़ा गया आरोपी
Jun 12, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM










