- Hindi News »
- Maharashtra »
- Administration Decision After Nashik Accident Private Tourist Buses Will Be Investigat In Pune Pimpri Chinchwad
नासिक दुर्घटना के बाद प्रशासन का फैसला, पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ में निजी पर्यटक बसों की जांच शुरु
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे/पिंपरी: पुणे और पिंपरी-चिंचवड में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों ने निजी पर्यटक बस ऑपरेटरों द्वारा उल्लंघन की जांच के लिए एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत नासिक में उस दुर्घटना के मद्देनजर किया गया है, जिसमें एक निजी पर्यटक बस के ट्रक से टकरा जाने के बाद उसमें आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई थी।
पुणे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अजीत शिंदे ने बताया कि आरटीओ ने रविवार को ड्राइव शुरू किया। जिसमे शहर में चलने वाली निजी पर्यटक बसों का निरीक्षण करने के लिए विशेष दस्ते का गठन किया गया है। दूसरी ओर, पिंपरी-चिंचवड़ आरटीओ अतुल अडे ने कहा कि उन्होंने दो दिन पहले ड्राइव शुरू की थी और यह पता लगाने के लिए सभी मानकों पर बसों का निरीक्षण कर रहे हैं कि क्या वे मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन कर रहे हैं? रविवार तक पिंपरी-चिंचवड आरटीओ अधिकारियों ने 54 निजी पर्यटक बसों का निरीक्षण किया। जिसमे से 20 को विभिन्न मानदंडों का उल्लंघन करते पाया गया। उन्होंने कहा कि उनसे जुर्माने के रूप में एक लाख रुपए से अधिक एकत्र किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
यशवंत स्टेडियम या अवैध बस अड्डा? शहर में सज रही ट्रैवल्स की मेजें, नियमों को ठेंगा दिखाकर हो रही टिकट बुकिंग
हाऊसफुल चल रही बसें व ट्रेनें,अधिक पैसे ऐंठने वाले एजेंट सक्रिय, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
सीट नहीं, टिकट हां! ट्रैवल्स बसों में बढ़ा किराया, घर वापसी में जेब हो रही खाली, यात्री हुए परेशान
दिवाली में बस से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी, ट्रैवल एजेंट वसूल रहे 3 गुना किराया
विभिन्न पहलुओं की हो रही है जांच
आरटीओ अधिकारियों ने कहा कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या बसों में अनुमति से अधिक यात्री सवार हैं। नासिक दुर्घटना में यह पाया गया कि निजी पर्यटक बस 53 यात्रियों को ले जा रही थी, जबकि उसके पास केवल 30 की अनुमति थी। एक अधिकारी ने बताया कि बसों की सड़क की फिटनेस का निरीक्षण करने, कर का भुगतान, उचित किराया वसूलने और क्या वे ओवरस्पीडिंग कर रहे हैं, का निरीक्षण करने के अलावा, यह भी जांच किया जा रहा है कि क्या बसों को ओवरलोड किया जा रहा है।
नियमों का उलंघन होते देख बस ऑपरेटरों को करें सतर्क
शिंदे ने कहा कि नियमों के उल्लंघन के आलावा, बसों के निरीक्षण के दौरान, वे यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्टेज कैरिज यात्रियों को लेने या छोड़ने पर ट्रैफिक जाम का कारण न बने। उन्होंने कहा कि सभी पिकिंग और ड्रॉपिंग पॉइंट्स का निरीक्षण करेंगे। आरटीओ अधिकारियों ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अगर वे निजी पर्यटक बस ऑपरेटरों को मानदंडों का उल्लंघन करते हुए पाते हैं तो उन्हें सतर्क करें।
Administration decision after nashik accident private tourist buses will be investigat in pune pimpri chinchwad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नेपाल में गिर जाएगी बालेन शाह की सरकार…एक ही महीने में आई गृह मंत्री के इस्तीफे की नौबत, मचा हड़कंप
Apr 21, 2026 | 12:59 PMRG कर जैसी घटनाओं ने पूरे बंगाल को शर्मसार किया…अमित शाह बोले- BJP सरकार आने पर करेंगे न्याय
Apr 21, 2026 | 12:58 PMपुणे में निजी-PPP अस्पतालों पर धोखाधड़ी के आरोप, सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा
Apr 21, 2026 | 12:56 PMदीदी को हटाने का समय आ गया है… बंगाल में गरजे अमित शाह; संदेशखाली-गोरखा से चाय बागानों तक के लिए किया ये वादा
Apr 21, 2026 | 12:55 PMनासिक TCS कांड: प्लेयर और जीरो फिगर जैसे भद्दे कमेंट्स, हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पढ़ें रिपोर्ट
Apr 21, 2026 | 12:55 PMGSTR-3B की आखिरी तारीख पर सिस्टम ठप: जीएसटी पोर्टल फेल, व्यापारी परेशान-सरकार और इंफोसिस पर सवाल
Apr 21, 2026 | 12:50 PMIPL 2026 Points Table: मुंबई ने लगाई लंबी छलांग, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में इन टीमों का दबदबा
Apr 21, 2026 | 12:48 PMवीडियो गैलरी

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM














