-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Aditya Thackeray Demands Resignation From Education Minister Dada Bhuse
आदित्य ठाकरे ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा, कहा- गंदी राजनीति करना बंद करें
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra Politics: आदित्य ठाकरे ने मातोश्री में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे से इस्तीफे की मांग की है। साथ ही सरकार के 100 दिनों के कामकाज पर सवाल उठाये है।

शिक्षा मंत्री दादा भुसे और आदित्य ठाकरे (pic credit; social media)
मुंबई: महाराष्ट्र में शिक्षा विभाग में चल रही गड़बड़ी को लेकर युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। खासकर 10वीं के रिजल्ट के बाद 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। मातोश्री में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे से इस्तीफे की मांग की।
आदित्य ठाकरे ने कहा, 10वीं का रिजल्ट आए एक महीना हो गया, लेकिन 11वीं की पहली मेरिट लिस्ट अब तक जारी नहीं हुई थी। 13 मई को रिजल्ट आया, लेकिन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में कई समस्याएं आईं। यह प्रणाली पहले कुछ चुनिंदा शहरों में थी, लेकिन अचानक इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया गया, जिससे पहले ही दिन वेबसाइट क्रैश हो गई।
10 जून को लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन वह 26 जून तक टलती गई, और तब भी समय पर जारी नहीं हुई। आज लिस्ट लागू होगी या नहीं, ये भी निश्चित नहीं है। इस बीच, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही पहली लिस्ट जारी होने की खबर आई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ठाकरे ने कहा, हमने आंदोलन की चेतावनी दी और लिस्ट जारी हो गई। दादा भुसे को इस्तीफा देना ही चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
वर्धा नगर परिषद 31 जुलाई से पहले जारी करेगी नई टैक्स असेसमेंट सूची, बढ़ सकता है प्रॉपर्टी टैक्स
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
सरकार के कामकाज पर उठाये सवाल
देवेंद्र फडणवीस सरकार के 100 दिनों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए आदित्य ठाकरे ने कई विभागों में गड़बड़ी और घोटालों का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, फडणवीस सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं और वे कह रहे हैं कि ये पॉलिसी बनाई, वो पॉलिसी बनाई। लेकिन कई विभागों में गड़बड़-घोटाले शुरू हो गए हैं। स्कूली शिक्षा विभाग में तो सबसे ज्यादा गड़बड़ी हुई है। वर्तमान मंत्री ने तो बौद्धिक गड़बड़ी कर दी है।
गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार कौन
आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाते हुए कहा, इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार कौन है? वह कंपनी किसने चुनी? बिना अनुभव के उसे काम क्यों दिया गया? क्या मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे? ऐसे कई सवाल ठाकरे ने उठाए। उन्होंने मांग की कि दादा भुसे से स्कूली शिक्षा विभाग वापस लिया जाए और उन्हें मंत्री पद से हटाया जाए।
उन्होंने यह भी पूछा कि जब पहली लिस्ट जारी हो चुकी है, तो दूसरी लिस्ट 9 जुलाई को क्यों जारी की जाएगी, इसमें इतनी देर क्यों लग रही है? आखिर में उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “गंदी राजनीति करना बंद करें। अपनी सरकार और मंत्री पद की घोषणा करने में 2 महीने लग गए, अब इन गड़बड़ियों को निपटाने में कितने महीने लगेंगे?”
Aditya thackeray demands resignation from education minister dada bhuse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
Jul 07, 2026 | 10:05 PMLock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Jul 07, 2026 | 10:05 PMपढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
Jul 07, 2026 | 10:03 PMमंडला में 108 की देरी या सिस्टम की लापरवाही; चार नवजातों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
Jul 07, 2026 | 10:03 PMCM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PMदिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
Jul 07, 2026 | 09:54 PMमुरैना में हाईवे पर लूट करने वाले चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा; पांच लाख रुपये कीमत के जेवर किए बरामद
Jul 07, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














