Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला शहर के उमरी परिसर में पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, चार आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

Akola Police News: अकोला के उमरी परिसर में पुराने विवाद को लेकर 20 वर्षीय ओम राउत पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी इनपुट और दो पथकों की कार्रवाई से पुलिस को बड़ी सफलता

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jan 21, 2026 | 05:25 PM

अकोला पुलिस (सोर्स: नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Crime News In Hindi: अकोला शहर के उमरी परिसर में पुराने विवाद के चलते 20 वर्षीय युवक ओम राउत, निवासी बड़ी उमरी, पर प्राणघातक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब ओम अपने मित्र के साथ दुपहिया वाहन से शिवमंदिर दर्शन के लिए जा रहा था।

रौनक मंगल कार्यालय, बड़ी उमरी के पास आरोपियों अंकुश पिंपलकर, रोशन होपल, गौरव काले और अनूप वाहुरवाघ (सभी निवासी बड़ी उमरी) ने ओम की गाड़ी रोककर एक वर्ष पूर्व हुई मारपीट का बदला लेने के इरादे से उस पर हमला किया। आरोप है कि अंकुश पिंपलकर ने लोहे की रॉड से ओम के सिर पर वार किया, जबकि गौरव काले ने पीछे से दो बार चाकू से हमला किया। अन्य आरोपियों ने भी लात-घूंसे मारकर ओम को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

दो पथकों की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

शिकायत दर्ज होने के बाद सिविल लाइन अकोला पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने स्थानीय अपराध शाखा, अकोला के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके तथा सिविल लाइन पुलिस स्टेशन की महिला पुलिस निरीक्षक मालती कायटे को तत्काल पथक गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

सम्बंधित ख़बरें

गोसीखुर्द परियोजना प्रभावितों का सब्र टूटा, मांगें नहीं मानी गईं तो गणतंत्र दिवस पर आत्मदहन की चेतावनी

अकोला: गवली समाज के नेता किसानराव हुंडीवाले की हत्या के 10 दोषियों को उम्रकैद, 5 साल बाद आया फैसला

पुणे में तेंदुए की दहशत से मिली बड़ी राहत, भीमा कोरेगांव, शिंगवे व काकडपट्टा में 3 मादा तेंदुआ कैद

Amravati News: तिवसा में राष्ट्रीय जंगी किसान शंकरपट का आयोजन 23 से 26 जनवरी तक

तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग पथकों ने कार्रवाई की। स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने आरोपी गौरव काले (22) और अनूप वाहुरवाघ (21) को गिरफ्तार किया, जबकि सिविल लाइन पुलिस स्टेशन की टीम ने आरोपी अंकुश पिंपलकर (21) और रोशन होपल (23) को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़े: अकोला: चुनाव जीतते ही बीजेपी पार्षद पर हमले के आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, अकोट फैल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कार्रवाई में शामिल अधिकारी व कर्मचारी

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी के मार्गदर्शन में की गई। इसमें एलसीबी के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके, सिविल लाइन की पुलिस निरीक्षक मालती कायटे, सहायक पुलिस निरीक्षक विजय चव्हाण, पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल जाधव, माजीद पठान, विष्णु बोडखे, दिनेश पवार सहित अनेक अधिकारी व जवान शामिल रहे।

A youth was attacked in umri area of akola city over an old dispute four accused arrested within two hours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2026 | 05:25 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Crime
  • Crime News
  • Maharahstra News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.