Amravati News: तिवसा में राष्ट्रीय जंगी किसान शंकरपट का आयोजन 23 से 26 जनवरी तक
Tivsa Shankarpat: अमरावती जिले के तिवसा में 23 से 26 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तर पर भव्य जंगी किसान शंकरपट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों की प्रसिद्ध बैल जोड़ियां भाग लेंगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
Tivsa Shankarpat (सोर्सः सोशल मीडिया)
Tivsa program: रविराज देशमुख मित्रपरिवार और हिम्मत फाउंडेशन की ओर से तिवसा में राष्ट्रीय स्तर पर भव्य जंगी किसान शंकरपट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है। इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता 23 से 26 जनवरी के दौरान तिवसा के नए कोर्ट के सामने स्थित मैदान में संपन्न होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रविराज देशमुख के मार्गदर्शन में आयोजित इस शंकरपट में ‘अ’ ग्रुप में 15 और ‘क’ ग्रुप में 14 इनामों की घोषणा की गई है, जिनकी राशि लाखों रुपये में रखी गई है। इस आयोजन में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित जिले के सभी सांसद, विधायक, नवनियुक्त नगराध्यक्ष, पार्षद तथा विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कृषि से संबंधित सामग्री और खाद्य पदार्थ स्टॉल्स पर उपलब्ध
इस राष्ट्रीय शंकरपट में महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों की सुप्रसिद्ध बैल जोड़ियां भाग लेंगी। आयोजन के चारों दिनों में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। विशेष बात यह है कि बैल जोड़ी हांकने की प्रतियोगिता में महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही बचत समूहों और किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पर कृषि से संबंधित सामग्री और खाद्य पदार्थ उपलब्ध रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: अमरावती में बिना लाइसेंस का रासायनिक उर्वरक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Amravati News: माऊली मल्टीस्टेट बैंक में लाखों रुपए फंसे, जमाकर्ताओं का आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की मांग
अमरावती: Skill Center में 360 फर्जी छात्रों के नाम पर सरकारी फंड की निकासी, बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी
LCB की कार्र वाई में अमरावती में 20 किलो गांजा जब्त, घेराबंदी कर महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
भव्य शंकरपट का उद्घाटन 23 जनवरी को सुबह 11 बजे गणमान्य अतिथियों के हाथों किया जाएगा, जबकि समापन समारोह 26 जनवरी को शाम 6 बजे आयोजित होगा। शंकरपट में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी चरणदास खरासे से संपर्क कर सकते हैं, ऐसा आवाहन आयोजन समिति की ओर से किया गया है।
ये भी पढ़े: बड़ी खब़र: भाजपा नेता नवनीत राणा को दोबारा मिली जान से मारने की धमकी, अमरावती पुलिस अलर्ट
“बलिराजा के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा उद्देश्य”-रविराज देशमुख
रविराज देशमुख मित्रपरिवार और हिम्मत फाउंडेशन के तत्वावधान में तिवसा में आयोजित इस राष्ट्रीय भव्य जंगी किसान शंकरपट में विभिन्न राज्यों से बैल जोड़ियां हिस्सा लेंगी। चार दिनों तक बैलगाड़ी शर्यत का रोमांच देखने को मिलेगा। किसानों की मेहनत को सम्मान देने और उनकी चिंता कम करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है, ताकि बलिराजा को मनोरंजन, तनावमुक्त वातावरण और खुशहाल जीवन का अनुभव मिल सके।
