-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- 5 Including Girl Died In 3 Different Accidents In Nagpur
नागपुर में नहीं थम रहे सड़क हादसे, 3 विभिन्न दुर्घटनाओं में 2 साल की मासुम समेत 5 की मौत, CP सिंघल ने दिए निर्देश
- Written By: आंचल लोखंडे
नागपुर शहर में 3 विभिन्न दुर्घटनाओं में कार और ट्रक चालकों की लापरवाही के कारण 2 साल की मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत हो गई। तीनों घटनाएं कोराडी और कलमना थाना क्षेत्र में हुईं।

नागपुर में 3 विभिन्न दुर्घटनाए। (सौजन्यः सोशल मीडीया)
नागपुर: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में सड़क हादसों से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। इस पर पुलिस आयुक्त रविंद्र कुमार सिंघल ने यातायात विभाग को दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। ताकि बढ़ते सड़क हादसों में कमी लाई जाए। हालांकि, पुलिस विभाग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।
पिछले वर्ष 2024 में शहर भर में 1 हजार से अधिक छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन दुर्घटनाओं में 345 लोगों की जान चली गई। वही साल की शुरुआत में जानलेवा दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। शहर में 3 विभिन्न दुर्घटनाओं में कार और ट्रक चालकों की लापरवाही के कारण 2 साल की मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत हो गई। तीनों घटनाएं कोराडी और कलमना थाना क्षेत्र में हुईं।
कार रिवर्स लेते वक्त चपेट में आई 2 साल की ‘साधना’
पहली घटना में कार को रिवर्स लेते वक्त घर के पास खेल रहीं 2 साल की मासूम बच्ची वाहन के चपेट में आई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम की कुछ ही देर में मौत हो गई। मृतक मासूम का नाम साधना अरुण उइके उम्र 2 वर्ष है। पुलिस ने साधना के पिता अरुण की शिकायत के आधार पर चालक राजेश हरकू उम्र 35 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के समय वाहन राजेश चला रहा था या कोई और इस बात की जांच पुलिस कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में मानसून की पहली आफत: गीतांजलि चौक के पास भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबी कार, हादसे में 2 घायल
नागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
नागपुर-तुलजापुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौके पर मौत; 5 गंभीर रूप से घायल
हेडफोन बना मौत की वजह, नागपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; 2 लोगों की दर्दनाक मौत
आंगन में खेल रही थी मासूम
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर दो से ढाई के दरम्यान इमले दंपति की कार क्रमांक एमएच-49/सीडी-9971 के चालक राजेश हरकू ने लापरवाही से वाहन को रिवर्स लिया। इसके बाद कार के पीछे खेल रहीं साधना चपेट में आ गई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल साधना बेहोश हो गई। भट्टे पर काम कर रहे को हादसे का पता चलते ही साधना के माता-पिता समेत सभी मदद के लिए दौड़े। साधना को तुरंत इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने साधना की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक ने बाइक को कुचला
कलमना थाना क्षेत्र के चिखली उड़ान पुल पर एक और भीषण हादसा हुआ। बुधवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने दो पहिया वाहन पर सवार दो लोगों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम गुलाब तुकाराम भजनकर उम्र 53 बिनाकी लेआउट, कांजी हाउस चौक और महादेव विठोबा सहारे उम्र 45 कुही निवासी हैं।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
चिखली उड़ान पुल पर 2 की मौके पर मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे गुलाब और महादेव उनके एमएच-40/एबी-1705 मोटरसाइकिल पर कलमना से यशोधरानगर जा रहे थे। चिखली पुल पर आरटीओ कार्यालय के सामने ट्रक क्रमांक एमएच-40/बीएल-4301 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। जिससे उनके दोपहिया वाहन से गंभीर टक्कर मार दी। दोनों वाहन के चपेट में गए।
ट्रक की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों को इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुलाब के दामाद रोशन आदमने की शिकायत पर ट्रक चालक कुलेश्वर तुलसीदास निसार उम्र 42 के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
टहलने निकले व्यक्ति को कार ने उड़ाया
कोराडी में महादुला टी-प्वाइंट के पास दुर्घटना हुई। रात्री भोजन के बाद घर से इवनिंग वॉक के लिए निकल रहे 58 वर्षीय व्यक्ति को तेज रफ्तार कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक का नाम विजय बाबूलाल मालवीय उम्र 58, महादुला टी-पॉइंट, कोराडी है।पुलिस ने उनके बेटे सुमित की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
5 including girl died in 3 different accidents in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














