विदिशा में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के मकान-दुकान पर चला बुलडोजर, चक्काजाम कर सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग

Bulldozer Action In Vidisha: विदिशा में मासूम से दरिंदगी के बाद फूटा जनाक्रोश, विधायक मुकेश टंडन के अल्टीमेटम के बाद भारी पुलिस बल के बीच आरोपी के मकान-दुकान पर चला बुलडोजर।
Vidisha Rape Accused House Demolished
विदिशा में बुलडोजर एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • विदिशा में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों का फूटा गुस्सा

  • आरोपी के मकान और दुकान पर बुलडोजर चलाने की मांग।

  • विधायक मुकेश टंडन ने प्रशासन को तीन घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।

  • अल्टीमेटम के बाद नगर पालिका की जेसीबी से आरोपी के मकान और दुकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू।

Vidisha Rape Accused House Demolished: विदिशा शहर के तोपपुरा इलाके में छह साल की मासूम बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म की घटना के बाद सोमवार को लोगों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया।

आरोपी के मकान और दुकान पर बुलडोजर चलाने तथा उसे फांसी की सजा देने की मांग को लेकर सकल हिंदू समाज और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्वामी विवेकानंद चौराहे पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे विदिशा विधायक

विरोध प्रदर्शन के दौरान विदिशा विधायक मुकेश टंडन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के अवैध साम्राज्य को खत्म करने और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि दोपहर 3 बजे तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्वयं जेसीबी लेकर आरोपी के मकान और दुकान को ध्वस्त करने पहुंचेंगे। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा देने की भी मांग उठाई।

तीन घंटे के अल्टीमेटम के बाद नगर पालिका की जेसीबी पहुंची

भारतीय जनता पार्टी के विधायक मुकेश टंडन के अल्टीमेटम और प्रदर्शनकारियों के विरोध के बीच प्रशासन ने आरोपी के मकान और दुकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कराई। इसके लिए नगर पालिका की जेसीबी मौके पर पहुंची और मकान-दुकान को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आसपास की सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

Vidisha Rape Accused House Demolished
CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, 357 करोड़ से ज्यादा के 82 कार्यों की दी सौगात

मलखान सिंह ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

विश्व हिंदू परिषद के मलखान सिंह ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, उसके मकान को तोड़ने और फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान चौराहे पर भारी भीड़ जुटी रही। कई थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

छह साल की बच्ची के साथ हुई इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि आरोपी को कठोरतम सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की जघन्य वारदात करने वालों में कानून का भय बना रहे।

Vidisha Rape Accused House Demolished
इंदौर में अवैध नल कनेक्शनों पर नगर निगम का शिकंजा, 85 वार्डों में घर-घर सर्वे किया शुरू