CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, 357 करोड़ से ज्यादा के 82 कार्यों की दी सौगात

Janjatiya Gaurav Diwas MP: शहडोल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण। 357 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात।
CM Mohan Yadav Inaugurate Birsa Munda Statue
सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • सीएम मोहन यादव शहडोल में जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रम में हुए शामिल।

  • सीएम ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण।

  • शहडोल को 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की सौगात, लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

CM Mohan Yadav Inaugurate Birsa Munda Statue: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 नवंबर को शहडोल जिले पहुंचे। उन्होंने जिले के ब्यौहारी में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव सप्ताह अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी की। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम में सम्मिलित जनजातीय समाज के प्रतिभागियों और जनता का अभिनंदन किया।

उन्होंने जनजातीय समाज के पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर 357.71 के 82 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई घोषणाएं भी कीं।

बिरसा मुंडा ने लड़ी धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई- सीएम मोहन यादव

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई लड़ी और विजय श्री हासिल की। उन्होंने देश-धर्म के लिए स्वयं को बलिदान कर दिया। अपना देश, अपना राज का उद्घोष करने वाले बिरसा मुंडा जनजातीय अस्मिता के महानायक थे। आदिवासी जननायक वीर बूदु भगत और मदारा महतो ने 1831 और 1832 में अद्वितीय लड़ाई लड़ी थी। उन्हें भी जनजातीय सप्ताह के कार्यक्रम में हम स्मरण कर रहे हैं।

जनजातीय क्षेत्रों में बढ़ रहा सिंचाई का रकबा

राज्य सरकार ने वीरांगना रानी दुर्गावती का स्मरण कर जबलपुर से इस सप्ताह का शुभारंभ किया था। इसके बाद धार में लगभग 1400 करोड़ की लागत से निर्मित माइकों उद्वहन सिंचाई परियोजना की सौगात दी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जनजातीय क्षेत्रों में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए लगभग 4000 करोड़ रुपए की सौगात मिली है। जनजातीय सप्ताह में प्रदेशभर के अलग-अलग शहरों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज ही खंडवा जिले को भी विकास कार्यों की नई सौगात मिलेगी।

CM Mohan Yadav Inaugurate Birsa Munda Statue
इंदौर में अवैध नल कनेक्शनों पर नगर निगम का शिकंजा, 85 वार्डों में घर-घर सर्वे किया शुरू

विकास के लिए सरकार संकल्पित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनजातीय गौरव सप्ताह अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के शहडोल जिले को 357.71 करोड़ की लागत के 82 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया। इसमें 10 कार्यों का लोकार्पण भी शामिल है। जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों में डोरमेट्री, शौचालय, स्नानगृह, सीसी रोड, विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय कक्ष एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जयसिंह नगर को 291 करोड़ की लागत से बिजली की सुविधा भी मिलेगी। शहडोल सहित सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। जनकल्याणकारी कार्यों के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

जनजातीय क्षेत्रों को मिल रहीं अनेक सौगातें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहडोल में अगले महीने 4000 करोड़ रुपए लागत की नई औद्योगिक इकाई का भूमि-पूजन किया जाएगा। बच्चों को सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिल रही है। पीएम जनमन, नल से जल, उज्जवला गैस कनेक्शन, पीएम आवास जैसी अनेक सौगातें जनजातीय क्षेत्रों को मिल रही है।

'पट्टे मालिकों को मिलेगा नि:शुल्क रजिस्ट्री योजना का लाभ'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में जनजातीय समुदाय में 43 जातियां शामिल हैं। प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में एक बार फिर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवाएं दौड़ेंगी। वन अधिकार पट्टे मालिकों को भी नि:शुल्क रजिस्ट्री योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के माध्यम से अब तक ग्रामीण आबादी की 20 लाख 50 हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री हो चुकी है। हमारा लक्ष्य 50 लाख रजिस्ट्रियां करने का है।

CM Mohan Yadav Inaugurate Birsa Munda Statue
MP हाईकोर्ट ने खारिज की CSP नेहा पच्चीसिया की याचिका, एफआईआर रद्द करने से किया इनकार