MP News: किसान को खुदखुशी के लिए उकसाने के मामले में BJP नेता शशांक भार्गव पर FIR, जानें पूरा मामला
Vidisha News: विदिशा में किसान गोविंद गुर्जर की मौत के मामले में पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर FIR दर्ज की गई है। मरने से पहले किसान ने वीडियो बनाकर लगाए थे गंभीर आरोप।
- Written By: सजल रघुवंशी
शशांक भार्गव (सोर्स- सोशल मीडिया)
FIR Registered Against Shashank Bhargava: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक किसान की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भाजपा नेता और पूर्व विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ केस दर्ज किया है। विदिशा पुलिस के अधिकारी अतुल सिंह ने सोमवार को बताया कि सोगई इलाके के रहने वाले किसान गोविंद गुर्जर का शव 27 अप्रैल को पीपल वाली पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था।
जांच के दौरान सामने आया कि मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे। गौरतलब है कि शशांक भार्गव मार्च 2024 में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए थे।
मामले की जांच के लिए गठित की गई थी एसआईटी
मामले की संवेदनशीलता और जनाक्रोश को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने सच्चाई सामने लाने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि शशांक भार्गव पर किसान पर मकान से जुड़ा अनुबंध करने का दबाव बनाने और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि इसी दबाव और परेशानी के चलते किसान ने यह कठोर कदम उठाया। अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने रविवार शाम भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘गुडबाय दोस्तों…’, मुरैना के ‘धोनी’ ने मरने से पहले लगाया आखिरी स्टेटस, फिर प्रेमिका संग लगा ली फांसी
लग्जरी कार के सीलिंग बॉक्स में मिली MD ड्रग्स, मुंबई के ड्रग सिंडिकेट का इंदौर कनेक्शन उजागर; आरोपी गिरफ्तार
बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश: श्योपुर हाईवे पर मिली 2 साल की मासूम केस में बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला
बंगाल की जीत का जश्न और आंखों में नमी, भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; कही बड़ी बात- देखें VIDEO
जांच के दौरान हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान किसान के मोबाइल से मिले वीडियो, ऑडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य अहम कड़ी साबित हुए। इन्हीं के आधार पर, साथ ही परिजनों और गवाहों के बयानों को जोड़ते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर भाजपा नेता शशांक भार्गव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला कायम किया। मिली जानकारी के मुताबिक, इस अपराध में दोषी पाए जाने पर अधिकतम 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।
शशांक भार्गव पर लगाए गए यह गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि किसान ने जान देने से ठीक पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में गोविंद गुर्जर ने कहा कि उसके पैसे वापस नहीं किए जा रहे थे और रकम लौटाने के बदले उस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा भाजपा विधायक मुकेश टंडन पर हमला करने का दबाव बनाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे शिवराज, कहा- ‘मंत्री नहीं, बेटियों का मामा …
वहीं पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उनका कहना था कि गोविंद उनके खेत को बटाई पर लेता था और उनके बीच किसी तरह का विवाद या दबाव नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि उन्हें फंसाने के लिए यह वीडियो तैयार कराए गए और बाद में किसान की हत्या कर दी गई।
