Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी निलंबित, कलेक्टर शिवम वर्मा का बड़ा एक्शन

Collector Takes Action:इंदौर के बिचौली हप्सी तहसील में पटवारी अनुशील जोसफ को दो लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जनसुनवाई में मिली शिकायत के बाद कलेक्टर ने आदेश जारी किया ।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jun 24, 2026 | 08:00 AM

जनसुनवाई में कलेक्टर को मामले की जानकारी देते आवेदक (फोटो सोर्स - नवभारत )

Follow Us
Follow Us:

Indore Patwari Suspended: इंदौर में रिश्वतखोरी के आरोप में एक पटवारी के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। बिचौली हप्सी तहसील में पदस्थ पटवारी अनुशील जोसफ को कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पटवारी पर न्यायालय के बटांकन आदेश का पालन कराने के बदले दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। जनसुनवाई में शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई।

जनसुनवाई में हुई शिकायत, जांच में सही पाए गए आरोप

जानकारी के अनुसार एक आवेदक ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि न्यायालय द्वारा बटांकन का आदेश जारी होने के बावजूद उसका पालन नहीं किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप था कि संबंधित पटवारी अनुशील जोसफ आदेश का क्रियान्वयन कराने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने शिकायत मिलने के बाद तत्काल जांच के निर्देश दिए।

प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी, बिचौली हप्सी ने पटवारी अनुशील जोसफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत: पाए गए थे कैनाइन डिस्टेंपर रोग के लक्षण, कई दिनों से चल रहा था इलाज

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कुछ जिलों में हीटवेव का असर

उमरिया में कांग्रेस का महा-संग्राम, SDM के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता; कार्यालय का किया घेराव

कफ सिरप फैक्ट्री मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार, STF ने तिरुवनंतपुरम से दबोचा; 27 जून तक रिमांड पर

सात दिन में पेश होंगे दस्तावेज

इंदौर जिला प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि आरोप पत्र और संबंधित दस्तावेज तैयार कर सात दिनों के भीतर प्रस्तुत किए जाएं। इसके बाद विभागीय जांच की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निलंबन अवधि के दौरान पटवारी का मुख्यालय तहसील बिचौली हप्सी निर्धारित किया गया है।

यह भी पढें:इंदौर जनसुनवाई में मार्मिक दृश्य; बिजनौर से एम्बुलेंस में 1000 KM चलकर न्याय मांगने पहुंचीं 80 वर्षीय महिला

पीड़ित को राहत देने के निर्देश

कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि न्यायालय के बटांकन आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Indore patwari suspended for allegedly demanding

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 08:00 AM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.