MP News: मायके में रहकर पति से कहा ‘लेने आ जाओ’, फिर भोपाल के तालाब में मिली सोनिका की लाश
Bhopal News: भोपाल के रंजीत होटल के पास स्थित बोट क्लब क्षेत्र में बड़े तालाब से रविवार सुबह एक युवती का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, वह दो दिन पहले बिना किसी को बताए घर से निकली थी।
- Written By: सजल रघुवंशी
सोनिका का शव पानी से बरामद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Upper Lake Woman Dead Body Found: भोपाल के रंजीत होटल के पास स्थित बोट क्लब क्षेत्र में बड़े तालाब से रविवार सुबह एक युवती का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, वह दो दिन पहले बिना किसी को बताए घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला था। हालांकि परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। मामले में श्यामला हिल्स पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान सोनिका ठाकुर (28), पत्नी रूपेश ठाकुर, निवासी गौतम नगर कॉलोनी, भोपाल के रूप में हुई है। उसकी शादी 18 अप्रैल 2024 को नर्मदापुरम निवासी रूपेश से हुई थी। शादी के करीब 16 दिन बाद वह मायके में रहने चली गई थी और उसके बाद वापस ससुराल नहीं लौटी।
तालाब में मिला सोनिका का शव
जानकारी के मुताबिक, पति रूपेश ने बताया कि वह कई बार सोनिका से वजह जानने की कोशिश करता रहा लेकिन उसने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। 7 मई को दोनों के बीच आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें सोनिका ने उसे लेने आने के लिए कहा था। इसके बाद शनिवार को जब रूपेश नर्मदापुरम से राजधानी भोपाल आने की तैयारी कर रहे थे, तब उन्होंने उसे कई बार कॉल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसी दौरान शनिवार रात सोनिका के पिता ने फोन कर उसके तालाब में शव मिलने की सूचना दी, जिसके बाद मामले की जानकारी सामने आई। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सतना में तीन महीने से लापता युवक का नाले किनारे दफन मिला शव, प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच जारी
ग्वालियर में 3 साल के मासूम के अपहरण का खुलासा, बच्चा 24 घंटे में सकुशल बरामद, पुलिस गिरफ्त में आरोपी
बुरहानपुर में बड़ी कार्रवाई: गुड हॉस्पिटल सील, 20 बेड के अस्पताल में चल रहा था 350 मरीजों का इलाज
भाई नाना पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर जीतू पटवारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- सत्ता का दुरुपयोग कर रही सरकार
सफाई कार्य के दौरान मिला महिला का शव
पुलिस ने बताया कि रंजीत होटल के पास स्थित सेल्फी प्वाइंट के नजदीक नगर निगम के सुपरवाइजर अशोक ने सूचना दी थी कि सफाई कार्य के दौरान पानी में एक महिला का शव दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर बाहर निकाला। बाद में मृतका के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान की गई।
यह भी पढ़ें: दूसरी बार कूनो से भागा केएपी-2, रणथंभौर के टाइगरों के इलाके में दी दस्तक; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
रविवार दोपहर पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं। जांच के दौरान मृतका की जींस की जेब से एक माचिस, मोबाइल फोन और 50 रुपये का नोट बरामद हुआ था, जिसे बाद में उसके भाई को सुपुर्द कर दिया गया।
