Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उमरिया में सड़क के अभाव से ग्रामीण बेहाल, बारिश में दलदल बने रास्ते, कलेक्टर से पक्की सड़क की गुहार

Umaria Tribal Village: बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में सड़क नहीं होने से बारिश के दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द पक्की सड़क निर्माण की मांग की है।

  • Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 28, 2026 | 10:55 AM

परेशान ग्रामीण (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Umaria Road Problem: उमरिया जिले के आदिवासी अंचल बिरसिंहपुर पाली में आज भी कई गांव बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बरसात शुरू होते ही गांवों को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते दलदल में तब्दील हो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से पक्की सड़क निर्माण की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पक्की सड़क नहीं होने से छात्र-छात्राओं को रोज कीचड़ और पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। खराब रास्तों के कारण कई बार शिक्षक भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं भी सड़क के अभाव में प्रभावित हो रही हैं। एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिसके कारण गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को खाट या निजी साधनों से मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

सागर में AI बना इंसानियत का साथी, रेलवे कर्मचारी ने 4 महीने से बिछड़े पिता-पुत्र को मिलवाया

मंडला के छात्रावास में शराब पार्टी का कथित VIDEO वायरल, नशे में धुत अधीक्षक पर छात्रों से अभद्रता के आरोप

दतिया उपचुनाव:आज कांग्रेस की जनआशीर्वाद रैली, जीतू पटवारी-दिग्विजय सिंह समेत दिग्गज नेता करेंगे शक्ति प्रदर्शन

दतिया उपचुनाव: प्रचार में जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, कहा- 5000 रुपये लगाई जा रही एक वोट की कीमत

वर्षों से अधूरी है सड़क की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक पक्की सड़क बनाने की मांग कई वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उनका कहना है कि सड़क नहीं होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

कलेक्टर से लगाई पक्की सड़क की गुहार

ग्रामीणों ने उमरिया कलेक्टर से मांग की है कि गांव तक जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए। साथ ही जब तक सड़क नहीं बनती, तब तक वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें : डिंडौरी में बच्चों की जान से खिलवाड़: साइकिलों से भरे ऑटो के बाहर लटककर स्कूल पहुंचे छात्र, VIDEO वायरल

सीईओ ने कार्रवाई का दिया भरोसा

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास की जीवनरेखा है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हजारों ग्रामीणों को हर वर्ष ऐसी ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वहीं जिला पंचायत के सीईओ अभय सिंह ओहरी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Umaria road problem tribal village demand pucca road during monsoon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 10:55 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.