मंडला के छात्रावास में शराब पार्टी का कथित VIDEO वायरल, नशे में धुत अधीक्षक पर छात्रों से अभद्रता के आरोप
Mandla Tribal Hostel: मंडला के शासकीय सीनियर बालक छात्रावास टाटरी के अधीक्षक का कथित वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में परिसर में शराब पीने और छात्रों से अभद्रता के आरोप लगे हैं। जांच के आदेश जारी हुए।
- Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: प्रीतेश जैन
छात्रावास के बाहर छात्र (फोटो सोर्स- नवभारत)
Mandla Hostel Viral Video : मंडला जिले के शासकीय सीनियर बालक छात्रावास टाटरी से एक कथित वीडियो सामने आने के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्रावास अधीक्षक पन्नूलाल वट्टी कथित तौर पर छात्रावास परिसर में शराब पीते और मुर्गा खाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार यह मामला देर रात का बताया जा रहा है। आरोप है कि शराब के नशे में अधीक्षक ने छात्रावास कर्मचारियों और वहां रह रहे छात्रों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान मौजूद कुछ छात्रों ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
छात्रों और कर्मचारियों का आरोप है कि अधीक्षक का व्यवहार लंबे समय से विवादों में रहा है। उनका कहना है कि नशे की हालत में अभद्रता करना आम बात हो गई थी। वायरल वीडियो सामने आने के बाद छात्रावास की व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा हादसा: गांदरबल में बस पलटने से मची अफरा-तफरी, मध्य प्रदेश के कई यात्री घायल
सागर में AI बना इंसानियत का साथी, रेलवे कर्मचारी ने 4 महीने से बिछड़े पिता-पुत्र को मिलवाया
उमरिया में सड़क के अभाव से ग्रामीण बेहाल, बारिश में दलदल बने रास्ते, कलेक्टर से पक्की सड़क की गुहार
दतिया उपचुनाव:आज कांग्रेस की जनआशीर्वाद रैली, जीतू पटवारी-दिग्विजय सिंह समेत दिग्गज नेता करेंगे शक्ति प्रदर्शन
विभाग ने जांच के दिए निर्देश
मामला सामने आने के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग हरकत में आ गया है। सहायक आयुक्त कार्यालय के कार्यपालिक शासक ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधीक्षक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छात्रावास व्यवस्था पर उठे सवाल
हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने सरकारी छात्रावासों में अनुशासन, निगरानी और छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें विभागीय जांच और उसके निष्कर्ष पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें : मंदसौर: बिजली कटौती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रेवास देवड़ा में वितरण केंद्र का घेराव, शामगढ़ में चक्काजाम
जांच रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल प्रशासन मामले की जांच की बात कह रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम और लगाए गए आरोप कितने सही हैं। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
