दतिया उपचुनाव:आज कांग्रेस की जनआशीर्वाद रैली, जीतू पटवारी-दिग्विजय सिंह समेत दिग्गज नेता करेंगे शक्ति प्रदर्शन
Datia By Election : दतिया उपचुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में आज कांग्रेस की जनआशीर्वाद रैली निकलेगी। जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के लिए वोट मांगेंगे।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
दतिया उपचुनाव (फोटो सोर्स- AI)
Datia Congress Jan Ashirwad Rally: दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार ने अंतिम चरण में पूरी रफ्तार पकड़ ली है। आज कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में शहर में विशाल जनआशीर्वाद रैली और आमसभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।
कांग्रेस की जनआशीर्वाद रैली दोपहर 1 बजे गहोई वाटिका से शुरू होगी। रैली सीता सागर, पीताम्बरा मंदिर तिगलिया और टाउन हॉल होते हुए किला चौक पहुंचेगी। किला चौक पर विशाल आमसभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा, जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करेंगे।
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पी.पी. शर्मा, जयवर्धन सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। पार्टी का दावा है कि हजारों कार्यकर्ता और समर्थक रैली में शामिल होकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: प्रचार में जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, कहा- 5000 रुपये लगाई जा रही एक वोट की कीमत
डिंडौरी में बच्चों की जान से खिलवाड़: साइकिलों से भरे ऑटो के बाहर लटककर स्कूल पहुंचे छात्र, VIDEO वायरल
मंदसौर: बिजली कटौती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रेवास देवड़ा में वितरण केंद्र का घेराव, शामगढ़ में चक्काजाम
एमपीपीएससी का बड़ा फैसला: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देख सकेंगे अभ्यर्थी
चुनाव प्रचार का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन
दतिया उपचुनाव के अंतिम दौर में कांग्रेस लगातार जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं और रोड शो कर रही है। पार्टी इस जनआशीर्वाद रैली को अपने चुनाव अभियान का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन मान रही है। इसके जरिए मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने और चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश की जाएगी।
कार्यकर्ताओं में उत्साह, प्रशासन भी अलर्ट
जनआशीर्वाद रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारी की गई है। वहीं प्रशासन ने रैली मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
ये भी पढे़ं : दतिया उपचुनाव: प्रचार में जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, कहा- 5000 रुपये लगाई जा रही एक वोट की कीमत
प्रचार का आज अंतिम बड़ा दिन
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में कांग्रेस की जनआशीर्वाद रैली को चुनाव प्रचार के अंतिम चरण का अहम राजनीतिक आयोजन माना जा रहा है, जिसके जरिए पार्टी मतदाताओं के बीच अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी।
