Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सागर में AI बना इंसानियत का साथी, रेलवे कर्मचारी ने 4 महीने से बिछड़े पिता-पुत्र को मिलवाया

AI Help Missing Person : सागर के नरयावली रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारी रामकेश मीणा ने AI की मदद से ओडिशा के लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की पहचान कर उसे चार महीने बाद उसके परिवार से मिलवाया।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 28, 2026 | 11:49 AM

रेलवे कर्मचारी ने पिता-पुत्र को मिलवाया (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Sagar Railway Employee: सागर जिले से तकनीक और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला एक प्रेरणादायक मामला सामने आया है। नरयावली रेलवे स्टेशन पर तैनात एक रेलवे कर्मचारी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से चार महीने से लापता एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को उसके परिवार से मिलवा दिया। पिता-पुत्र के मिलन का भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

नरयावली रेलवे स्टेशन पर पदस्थ पाइंट्समैन रामकेश मीणा ने बताया कि 22 जुलाई को ड्यूटी के दौरान उनकी नजर एक सहमे हुए और रोते हुए युवक पर पड़ी। बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन युवक की भाषा कोई समझ नहीं पाया। वह केवल “अंकल खाना” कह सका। खाना खिलाने के बाद जब उससे कागज पर नाम लिखवाया गया तो लिखावट समझ में नहीं आई।

AI से खुला पहचान का राज

रामकेश मीणा ने एआई टूल की मदद से लिखावट की पहचान कराई। इससे पता चला कि लिखी गई भाषा उड़िया है और युवक का नाम कृतिक बेग है। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन और स्थानीय स्तर पर संपर्क कर ओडिशा के रायगढ़ जिले में रहने वाले उसके परिजनों का पता लगाया गया। आखिरकार युवक के भाई का मोबाइल नंबर मिला और वीडियो कॉल के जरिए उसकी पहचान की पुष्टि हुई।

सम्बंधित ख़बरें

मंडला के छात्रावास में शराब पार्टी का कथित VIDEO वायरल, नशे में धुत अधीक्षक पर छात्रों से अभद्रता के आरोप

उमरिया में सड़क के अभाव से ग्रामीण बेहाल, बारिश में दलदल बने रास्ते, कलेक्टर से पक्की सड़क की गुहार

दतिया उपचुनाव:आज कांग्रेस की जनआशीर्वाद रैली, जीतू पटवारी-दिग्विजय सिंह समेत दिग्गज नेता करेंगे शक्ति प्रदर्शन

दतिया उपचुनाव: प्रचार में जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, कहा- 5000 रुपये लगाई जा रही एक वोट की कीमत

चार दिन तक अपने घर में रखा

परिजनों के सागर जिले पहुंचने में समय लगने वाला था। ऐसे में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की सुरक्षा की जिम्मेदारी रामकेश मीणा ने खुद उठाई। उन्होंने कृतिक को अपने सरकारी आवास पर रखा, चार दिनों तक उसकी देखभाल की और खाने-पीने व कपड़ों की व्यवस्था भी की। ड्यूटी पर जाते समय भी उसे अपने साथ रखते रहे।

4 महीने बाद पिता-पुत्र का भावुक मिलन

परिजन जब सागर पहुंचे तो रेलवे स्टेशन पर पिता और पुत्र का भावुक मिलन हुआ। चार महीने से बिछड़े बेटे को सामने देखकर पिता की आंखों से आंसू छलक पड़े, जबकि कृतिक भी अपने परिजनों से मिलकर भावुक हो गया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए भी बेहद भावुक करने वाला था।

ये भी पढ़ें : उमरिया में सड़क के अभाव से ग्रामीण बेहाल, बारिश में दलदल बने रास्ते, कलेक्टर से पक्की सड़क की गुहार

तकनीक और संवेदनशीलता की मिसाल

रामकेश मीणा की सूझबूझ, संवेदनशीलता और एआई तकनीक के उपयोग ने एक परिवार को फिर से जोड़ दिया। यह घटना बताती है कि यदि तकनीक का सही उपयोग मानवीय संवेदनाओं के साथ किया जाए तो वह कई जिंदगियों में खुशियां लौटा सकती है।

Sagar ai helped railway employee reunites missing son with family odisha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 11:49 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Sagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.