Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अवैध संबंध और जमीन बेचने के विवाद में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस

Wife Killed Husband: उज्जैन के पिपलियाडाबी गांव में भारत सिंह राजपूत हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंध के चलते हत्या की थी।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 01, 2026 | 11:20 AM

पुलिस गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ujjain Murder Case: उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। ग्राम पिपलियाडाबी में खेत से एक व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने के बाद शुरू हुई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलियाडाबी निवासी भारत सिंह राजपूत का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही थी। सूचना मिलते ही उन्हेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पत्नी ने पूछताछ में कबूला जुर्म

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच का दायरा बढ़ाया। जांच के दौरान मृतक की पत्नी सोनाकुंवर और गांव के ही निवासी जितेन्द्र सिंह की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

कमलनाथ का मुख्यमंत्री मोहन यादव पर पलटवार, बोले- सत्ता का घमंड न करें, भाजपा की विदाई का मन बना चुकी है जनता

उज्जैन: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे मधुर भंडारकर, जय भानुशाली और आरती सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल

कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर महंगा, तीन महीने में करीब 1300 रुपए बढ़े दाम, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट

ऑपरेशन सेफ स्माइल: एसीपी पहुंचीं गेम ज़ोन,बच्चों को चॉकलेट का देकर परखी जागरूकता, फिर सिखाए सुरक्षा के गुर

5 साल से चल रहा था प्रेम संबंध

उज्जैन पुलिस की जांच में सामने आया कि सोनाकुंवर और जितेन्द्र सिंह के बीच पिछले करीब 5 सालों से प्रेम संबंध थे। इसी बीच मृतक भारत सिंह अपनी कृषि भूमि बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार भारत सिंह शराब के नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। इन परिस्थितियों से परेशान होकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

शराब पिलाने के बहाने की हत्या

योजना के तहत आरोपी जितेन्द्र सिंह भारत सिंह को शराब पिलाने के बहाने खेत पर ले गया। वहां मौका मिलते ही उसने भारी पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से भारत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को दुर्घटना या अज्ञात हत्या का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आ गई।

ये भी पढ़ें : उमरिया पुलिस लाइन में हड़कंप: ASI ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, सुसाइड का कारण अज्ञात

पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

थाना प्रभारी संतोष चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Ujjain wife lover arrested for husband murder unhel police reveals case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 11:20 AM

Topics:  

  • Crime
  • Madhya Pradesh News
  • Murder
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.