उज्जैन: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे मधुर भंडारकर, जय भानुशाली और आरती सिंह, भस्म आरती में हुए शामिल
Madhur Bhandarkar at Mahakal Temple: फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, अभिनेता जय भानुशाली और अभिनेत्री आरती सिंह ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
मंदिर में मधुर भंडारकर, आरती सिंह और जय भानुशाली (फोटो सोर्स- नवभारत)
Ujjain Mahakal Temple: धर्म नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सोमवार तड़के फिल्म और टेलीविजन जगत की कई चर्चित हस्तियों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, अभिनेता जय भानुशाली और टीवी अभिनेत्री आरती सिंह विशेष रूप से प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होने के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे। तीनों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की और देश व समाज की खुशहाली की कामना की।
जानकारी के अनुसार, तीनों कलाकार अलसुबह मंदिर पहुंचे और निर्धारित परंपरा के अनुसार विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर के मुख्य गर्भगृह की चौखट और नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। हर-हर महादेव के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलाकार भी पूरी आस्था के साथ आरती में शामिल हुए।
सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव
भस्म आरती के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने महाकाल मंदिर और महाकाल लोक की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर उन्हें अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ है। उन्होंने मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के लिए किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की।
सम्बंधित ख़बरें
कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर महंगा, तीन महीने में करीब 1300 रुपए बढ़े दाम, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
ऑपरेशन सेफ स्माइल: एसीपी पहुंचीं गेम ज़ोन,बच्चों को चॉकलेट का देकर परखी जागरूकता, फिर सिखाए सुरक्षा के गुर
उमरिया पुलिस लाइन में हड़कंप: ASI ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, सुसाइड का कारण अज्ञात
मंडला में रिहाई से 19 दिन पहले कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप
महाकाल से की सुख-समृद्धि की कामना
मधुर भंडारकर ने बताया कि उन्होंने भगवान महाकाल से अपनी आगामी फिल्मों की सफलता, देश की प्रगति और नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि महाकाल का आशीर्वाद जीवन में नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं अभिनेता जय भानुशाली और अभिनेत्री आरती सिंह ने भी बाबा महाकाल के दर्शन को अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए कहा कि भस्म आरती में शामिल होना एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव है।
ये भी पढ़ें : कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर महंगा, तीन महीने में करीब 1300 रुपए बढ़े दाम, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
कई हस्तियां महाकाल के दर्शन करने पहुंचती हैं
फिल्म और टीवी जगत की इन प्रसिद्ध हस्तियों के आगमन से मंदिर परिसर में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। गौरतलब है कि महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां भी समय-समय पर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचती हैं, जो उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है।
