Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑपरेशन सेफ स्माइल: एसीपी पहुंचीं गेम ज़ोन,बच्चों को चॉकलेट का देकर परखी जागरूकता, फिर सिखाए सुरक्षा के गुर

Indore Police Operation Safe Smile: इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चलाए गए ‘ऑपरेशन सेफ स्माइल’ अभियान के तहत एसीपी निधि सक्सेना ने बच्चों और अभिभावकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jun 01, 2026 | 09:00 AM

पुलिस ने दी बच्चों को स्ट्रेंजर डेंजर और गुड टच-बैड टच की जानकारी (फोटो सोर्स - नवभारत )

Follow Us
Close
Follow Us:

Indore Police Operation Safe Smile:  बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र स्थित कल्याण मार्ट में ऑपरेशन सेफ स्माइल अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस खुद बच्चो के बीच सादी वर्दी में पहुची और उन्हें चॉकलेट और खरगोश दिलाने का लालच दिया, इस माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई।

सादे कपड़ों में बच्चों के पास पहुंचे पुलिसकर्मी, बच्चों की ली जागरूकता परीक्षा

अभियान के तहत पुलिसकर्मी सादे वस्त्रों में गेम ज़ोन पहुंचे और वहां मौजूद बच्चों से कहा कि वे उन्हें चॉकलेट और खरगोश दिलाएंगे। इसके बाद बच्चों से उनके साथ चलने के लिए कहा गया। इस दौरान कई बच्चे बिना किसी पहचान या जानकारी के उनके साथ चलने के लिए तैयार हो गए, जिससे बच्चों में जागरूकता की कमी सामने आई।

एसीपी निधि सक्सेना ने बच्चों और माता-पिता से किया संवाद

अभियान के दौरान गांधी नगर एसीपी निधि सक्सेना स्वयं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बच्चों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों के साथ संवाद कर उन्हें सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों को सतर्क रहने और अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

सम्बंधित ख़बरें

उमरिया पुलिस लाइन में हड़कंप: ASI ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, सुसाइड का कारण अज्ञात

मंडला में रिहाई से 19 दिन पहले कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप

इंदौर में डिस्ट्रिक्ट ड्रोन यूनिट और इंदौर ट्रैफिक साथी एप का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Indore News: जल संकट पर मुख्यमंत्री मोहन यादव सख्त, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश

गुड टच-बैड टच और स्ट्रेंजर डेंजर की दी जानकारी

गेम जोन के पार्किंग में एसीपी ने बच्चों को गुड टच-बैड टच, स्ट्रेंजर डेंजर और खुद की सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को समझाया कि किसी भी असहज परिस्थिति में तुरंत अपने माता-पिता या भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी दें।

तिलक नगर अपहरण प्रकरण के बाद बढ़ाई जा रही जागरूकता

हाल ही में तिलक नगर थाना क्षेत्र में बच्चों के अपहरण के मामले में आरोपियों ने बच्चों को खरगोश दिलाने का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया था, घटना के बाद पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया था। इसी तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शहरभर में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

यह भी पढें:पानी को लेकर कांग्रेस में आपसी घमासान, शहर अध्यक्ष चौकसे पर लगे गंभीर आरोप, इस नेता ने इस्तीफे का किया ऐलान

शहरभर में चलाए जाएंगे ऐसे अभियान

इंदौर पुलिस का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऑपरेशन सेफ स्माइल जैसे जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों और अभिभावकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी।

Indore police operation safe smile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 09:00 AM

Topics:  

  • Child Care
  • Child Education
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.