इंदौर की ‘छप्पन दुकान’ की तर्ज पर तैयार हुआ उज्जैन का नैवेद्य लोक; 28 हजार वर्गफीट में विकसित हुआ फूड हब
Ujjain Food Hub: उज्जैन के नानाखेड़ा में 'छप्पन दुकान' की तर्ज पर तैयार हुआ 'नैवेद्य लोक', दुकानों के आवंटन की निविदा अवधि 7 दिन बढ़ी, सीईओ संदीप सोनी ने दी जानकारी।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
उज्जैन नैवेद्य लोक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Naivedya Loke Nanakheda: उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में विकसित किया गया ‘नैवेद्य लोक’ अब पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके लोकार्पण भी कर चुके हैं। इंदौर की प्रसिद्ध ‘छप्पन दुकान’ की तर्ज पर विकसित इस फूड और मनोरंजन केंद्र को शहर की नई पहचान के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल यहां निर्मित दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया जारी है और व्यापारियों की मांग पर आवेदन की अंतिम तिथि को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।
विकास प्राधिकरण को उम्मीद है कि दुकानों का आवंटन पूरा होने के बाद नैवेद्य लोक उज्जैन का प्रमुख फूड एवं मनोरंजन केंद्र बन जाएगा। यह न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र साबित होगा।
ओपन स्ट्रीट मॉल की तर्ज पर विकसित किया गया प्रोजेक्ट
उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी के अनुसार, नैवेद्य लोक को ओपन स्ट्रीट मॉल की अवधारणा पर विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को खुले वातावरण में आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर फूड एक्सपीरियंस उपलब्ध कराना है। दुकानों के आवंटन के लिए जारी निविदा प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवेदन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे इच्छुक व्यापारी और उद्यमी आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सीएम मोहन यादव ने की ‘श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026’ की शुरुआत, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उज्जैन में प्रेम प्रसंग के बाद युवती लापता, परिजनों ने तस्वीर का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
ग्वालियर: सब राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…पप्पू यादव की हिंदू विरोधी एक्टिंग से भड़का बजरंग दल; किया प्रदर्शन
मुरैना: शराब ठेकेदार और आबकारी अधिकारियों के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल, विभाग पर घूसखोरी के आरोप
28 हजार वर्गफीट में बनी 34 आधुनिक दुकानें
करीब 28 हजार वर्गफीट क्षेत्र में विकसित धार्मिक नगर उज्जैन के इस नैवेद्य लोक में कुल 34 आधुनिक दुकानें तैयार की गई हैं। यहां आने वाले लोगों को शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा। परियोजना को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह केवल फूड स्ट्रीट न होकर परिवारों और पर्यटकों के लिए एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल भी बने।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया फूड हब
नैवेद्य लोक में ओपन थिएटर, आधुनिक साउंड सिस्टम, महिला-पुरुष एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग प्रसाधन कक्ष, सीसीटीवी निगरानी, सर्वर रूम और आपातकालीन विद्युत व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अलावा पार्किंग, अंडरग्राउंड विद्युत नेटवर्क, सीवरेज सिस्टम और आकर्षक लैंडस्केपिंग भी की गई है।
