Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीड़ी नहीं दी तो तलवार से कर दी हत्या! नागदा में 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sword Murder: नागदा में बीड़ी को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय युवक की तलवार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 29, 2026 | 10:28 AM

बीड़ी नहीं दी तो कर दी हत्या(फोटो सोर्स:नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Nagda Murder Case: उज्जैन जिले के नागदा के बिड़लाग्राम थाना क्षेत्र स्थित जी ब्लॉक टापरी इलाके में रविवार रात एक मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। बीड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय जय प्रकाश ठाकुर की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 50 वर्षीय आरोपी मोहनलाल ढोली नशे की हालत में जय प्रकाश के पास पहुंचा और उससे बीड़ी मांगी। युवक ने बीड़ी नहीं होने की बात कही, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने तलवार निकालकर जय प्रकाश पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दादा-दादी के साथ रहता था युवक

मृतक जय प्रकाश ठाकुर नागदा में अपने दादा-दादी के साथ रहता था, जबकि उसके माता-पिता रोजगार के सिलसिले में इंदौर में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सम्बंधित ख़बरें

बांधवगढ़ में घायल बाघ को मिली नई जिंदगी, इलाज के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

सागर: बंडा सिविल अस्पताल पर गंभीर आरोप, इलाज के बाद 19 महीने के बच्चे की आंखों की रोशनी गई, जांच कमेटी गठित

उज्जैन में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारवाड़ी ट्रॉली कारखाने पर दो पक्षों में मारपीट, सामने आई CCTV फुटेज

भोपाल: कटारा हिल्स ‘इकोलॉजिकल पार्क’ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, HIV पॉजिटिव आरोपी ने खोले कई राज

परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

परिवार का आरोप है कि हत्या की वारदात के समय आरोपी के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने अब तक केवल मुख्य आरोपी के खिलाफ ही कार्रवाई की है। परिजनों ने मांग की है कि घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें:उज्जैन में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारवाड़ी ट्रॉली कारखाने पर दो पक्षों में मारपीट, सामने आई CCTV फुटेज

हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी

नागदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Nagda beedi vivad 18 year old youth murder ujjain crime news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 10:28 AM

Topics:  

  • Crime
  • Madhya Pradesh News
  • Murder
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.