Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांधवगढ़ में घायल बाघ को मिली नई जिंदगी, इलाज के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Bandhavgarh National Park News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में घायल 3 वर्षीय बाघ का सफल रेस्क्यू और इलाज किया गया। वन विभाग की टीम ने उपचार के बाद उसे सुरक्षित जंगल में वापस छोड़ दिया।

  • Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 29, 2026 | 10:22 AM

बाघ को छोड़ते हुए कर्मचारी (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Bandhavgarh Tiger Rescue : उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण की एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। पनपथा बफर परिक्षेत्र की बिरुहली बीट में घायल मिले करीब तीन वर्षीय नर बाघ को वन विभाग ने समय रहते रेस्क्यू कर सफल इलाज के बाद फिर से सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार को गश्ती दल ने जंगल में एक बाघ के एक पैर में चोट होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाने लगी। इसके बाद हाथियों और वनकर्मियों की मदद से पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

विशेषज्ञ टीम ने किया रेस्क्यू

सोमवार सुबह वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तोमर की टीम ने बाघ की सफल ट्रैकिंग की। क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय के निर्देशन और उप संचालक के मार्गदर्शन में बाघ को सुरक्षित तरीके से ट्रैंकुलाइज किया गया। इसके बाद मौके पर ही उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

सागर: बंडा सिविल अस्पताल पर गंभीर आरोप, इलाज के बाद 19 महीने के बच्चे की आंखों की रोशनी गई, जांच कमेटी गठित

उज्जैन में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारवाड़ी ट्रॉली कारखाने पर दो पक्षों में मारपीट, सामने आई CCTV फुटेज

भोपाल: कटारा हिल्स ‘इकोलॉजिकल पार्क’ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, HIV पॉजिटिव आरोपी ने खोले कई राज

फूटी कोठी में बैटरी दुकान में भीषण आग, 5 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला, महापौर भी पहुंचे मौके पर

स्वास्थ्य जांच और उपचार पूरा

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बाघ का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक ब्लड सैंपल भी लिए गए। डॉक्टरों की टीम ने चोट का इलाज करने के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई। इलाज पूरा होने के बाद बाघ को उसी वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से वापस छोड़ दिया गया।

टीम की लगातार निगरानी जारी

उपचार के बाद भी वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए है। श्याम और लक्ष्मण नाम के हाथियों के साथ वन अमला क्षेत्र में निगरानी कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बाघ पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने प्राकृतिक आवास में सामान्य रूप से रह सके।

ये भी पढ़ें : उज्जैन में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारवाड़ी ट्रॉली कारखाने पर दो पक्षों में मारपीट, सामने आई CCTV फुटेज

वन विभाग की तत्परता की सराहना

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने एक बार फिर साबित किया है कि वन्यजीव संरक्षण और आपातकालीन चिकित्सा के मामलों में उसकी टीम पूरी तरह प्रशिक्षित और तत्पर है। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बेशकीमती वन्यजीव की जान बचाई जा सकी।

Bandhavgarh injured tiger rescue treatment released forest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 10:22 AM

Topics:  

  • Bandhavgarh Tiger Reserve
  • Madhya Pradesh News
  • Tiger

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.