Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल: कटारा हिल्स ‘इकोलॉजिकल पार्क’ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, HIV पॉजिटिव आरोपी ने खोले कई राज

Bhopal Crime News : भोपाल के कटारा हिल्स इकोलॉजिकल पार्क में हुए हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान आरोपी से कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में डिजिटल साक्ष्य और पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 29, 2026 | 09:18 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- AI)

Follow Us
Follow Us:

Bhopal Ecological Park Murder Case : राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित इकोलॉजिकल पार्क में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार युवक से पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। आरोपी की करतूतें सुनकर पुलिस भी हैरान है। आरोपी ने न केवल हत्या की बात स्वीकार की है, बल्कि अपने अतीत और अपराध करने के तरीके के बारे में भी बड़े खुलासे किए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साल 2018 में जेल से रिहाई के बाद से ही वह घर छोड़कर सड़कों पर रहने लगा था। बेघर होने के कारण वह कहीं भी और कभी भी सो जाता था। इसी दौरान उसने अपराध की दुनिया में अपने पैर जमा लिए।

शराब का लालच देकर बनाता था निशाना

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि अब तक वह 100 पुरुषों और 15 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। उसका शिकार करने का तरीका बेहद शातिर था—वह मुख्य रूप से सड़क पर सोने वाले बेसहारा लोगों को अपना निशाना बनाता था। उन्हें शराब पिलाकर विश्वास में लेता था और फिर अपनी हवस का शिकार बनाता था। आरोपी का कहना था कि वह जानबूझकर ऐसे लोगों को चुनता था ताकि यदि वे पुलिस में शिकायत करें, तो उन पर कोई यकीन न करे।

सम्बंधित ख़बरें

फूटी कोठी में बैटरी दुकान में भीषण आग, 5 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला, महापौर भी पहुंचे मौके पर

बालाघाट: 100 करोड़ के चावल घोटाले का आरोप, पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने की CBI जांच की मांग

बिना अनुमति चल रही हाउस पार्टी पर पुलिस का छापा, 5 आयोजकों पर केस दर्ज

निकाय चुनाव 2027: कांग्रेस ने समय से पहले शुरू की तैयारी, ‘वफादार’ उम्मीदवारों पर रहेगा पूरा फोकस

पुलिस कर रही है डिजिटल साक्ष्यों की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुनील दुबे के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार जांच कर रही है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और चैट रिकॉर्ड को खंगाल रही है ताकि उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान की जा सके। अब तक की जांच में किसी महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर बारीकी से काम कर रही है।

‘HIV सनकी’ की पुरानी है आपराधिक पृष्ठभूमि

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी एचआईवी (HIV) पॉजिटिव है। वह पहले भी मिसरोद थाने के एक मामले में 2022-2023 के दौरान जेल जा चुका है, जहां मेडिकल जांच में उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह मानसिक विकृति के चलते या किसी गहरी साजिश के तहत जानबूझकर इस बीमारी को दूसरों में फैला रहा था।

ये भी पढ़ें : बालाघाट: 100 करोड़ के चावल घोटाले का आरोप, पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने की CBI जांच की मांग

पुलिस फिर लेगी रिमांड

आरोपी की वर्तमान पुलिस रिमांड 30 जून को समाप्त हो रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए तथ्यों की पुष्टि और अन्य पीड़ितों की तलाश के लिए उसे दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही, उसके परिवार और दोस्तों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि उसके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।

Bhopal katara hills ecological park murder case investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 09:18 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Crime
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.