Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

Morena Rain News : मुरैना में क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने से कई रपटे डूब गए हैं। इसके बावजूद ग्रामीण तेज बहाव के बीच नदी पार कर रहे हैं, जबकि सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं आ रहे।

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Aug 09, 2026 | 05:19 PM

जान जोखिम में डालकर रपटे पार कर रहे ग्रामीण (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Morena Kwari River Flood: मुरैना जिले में भले ही अच्छी बारिश का इंतजार अब भी बना हुआ है, लेकिन क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। सबलगढ़ से लेकर जौरा और दिमनी विधानसभा क्षेत्र तक क्वारी नदी पर बने कई रपटे और पुलिया पानी में डूब गए हैं। इसके बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इन्हीं डूबे रपटों को पार कर रहे हैं। चिंता की बात यह है कि कई स्थानों पर अब तक प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।

बागचीनी क्षेत्र में क्वारी नदी पर बना रपटा पानी में डूब गया है। सुबह से रपटे पर पानी आना शुरू हुआ और दोपहर तक तेज बहाव के साथ पानी ऊपर से बहने लगा। कुछ ही देर में रपटा करीब दो फीट पानी में डूब गया।

जान जोखिम में डाल रहे लोग

यह रपटा आसपास के कई गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। रास्ता डूबने के बावजूद ग्रामीणों की आवाजाही जारी रही। लोग पैदल ही नहीं, बल्कि दोपहिया और चार पहिया वाहनों से भी तेज बहाव के बीच रपटा पार करते नजर आए। कई बुजुर्ग और महिलाएं भी पानी के बीच से निकलने को मजबूर दिखे। दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पलपुरा और विसंगपुर को जोड़ने वाले क्वारी नदी के रपटे पर भी करीब डेढ़ से दो फीट पानी बह रहा है। यहां भी ग्रामीण पानी के तेज बहाव के बीच पैदल और वाहनों से रपटा पार कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह

देवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल

धार में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत

छिंदवाड़ा: कक्षा 6 के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका निलंबित, निष्पक्ष जांच की मांग

हादसा रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था जरूरी

इसी तरह रामपुर और सबलगढ़ क्षेत्र में भी क्वारी नदी के उफान के कारण करीब तीन रपटे और पुलिया पानी में डूब गई हैं। इसके बावजूद इन स्थानों पर न तो बैरिकेडिंग नजर आ रही है और न ही लोगों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हर साल बारिश के दौरान क्वारी नदी के इन रपटों पर पानी आने के बाद हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

बैरिकेडिंग की जरूरत

पहले प्रशासन की ओर से ऐसे स्थानों पर ग्राम पंचायत कर्मचारियों और पटवारियों की जिम्मेदारी तय की जाती थी, ताकि नदी में उफान के दौरान ग्रामीणों को रपटा पार करने से रोका जा सके। इस बार अब तक ऐसी व्यवस्था नजर नहीं आने से सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी का बहाव और बढ़ा तो स्थिति और खतरनाक हो सकती है। ऐसे में प्रशासन को तत्काल बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोकनी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

मुरैना में बारिश की भी कमी

दिलचस्प बात यह है कि मुरैना में इस साल अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। 8 अगस्त तक जिले में सिर्फ 247.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक 734.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार 486.8 मिलीमीटर बारिश कम हुई है। जिले की औसत वार्षिक बारिश 706.9 मिलीमीटर है। पिछले 24 घंटे में जिले में सिर्फ 8.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वर्षामापी केंद्रों के अनुसार पोरसा में 8, अंबाह में 4, मुरैना में 3.1 और कैलारस में 7 मिलीमीटर बारिश हुई।

ये भी पढ़ें : धार में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत

बारिश का आंकड़े

इस साल अब तक जौरा में सबसे ज्यादा 325 मिलीमीटर, कैलारस में 295, पोरसा में 284.5, मुरैना में 276, सबलगढ़ में 169 और अंबाह में सबसे कम 134.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों में जिले में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में क्वारी नदी का जलस्तर और बढ़ने की स्थिति में प्रशासन के सामने रपटों पर सुरक्षा व्यवस्था की चुनौती और बढ़ सकती है।

Morena kwari river flood submerged rapta villagers risk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 05:19 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Morena News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.