Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में 51 हजार पौधारोपण का लक्ष्य चंद घंटों में पूरा, बीएल संतोष बोले- पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी का विषय

Ek Ped Maa Ke Naam : इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य चंद घंटों में पूरा हुआ। बीएल संतोष और कैलाश विजयवर्गीय ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Aug 10, 2026 | 07:27 AM

पौधरोपण करते नेता (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Plantation Drive: इंदौर में पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के अभियान को एक बार फिर बड़े स्तर पर जनभागीदारी का साथ मिला। रविवार को आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदौर में 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे शहरवासियों ने महज चंद घंटों में पूरा कर दिया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य आयोजन रेवती रेंज पहाड़ी पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पौधारोपण किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में इंदौर में लगातार बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी पौधा लगाया।

इस साल 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर करीब दो साल पहले शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदौर ने बड़े स्तर पर पौधारोपण का रिकॉर्ड बनाया था। रेवती रेंज पहाड़ी पर 24 घंटे के भीतर 12 लाख 41 हजार पौधे लगाए गए थे। इस वर्ष इंदौर जिले को 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसके तहत अलग-अलग स्थानों पर लगातार आयोजन किए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग

मुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह

देवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल

बीएल संतोष बोले- पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी का विषय

मंचीय कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह जनभागीदारी से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण पर भी ध्यान देने की अपील की। बीएल संतोष ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान पौधारोपण को भावनात्मक रूप से लोगों से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय बोले- ग्रीन और पॉल्यूशन फ्री इंदौर बनाएंगे

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बन चुका है और अब पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी शहर को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल कर उसे पेड़ बनाना भी जरूरी है। विजयवर्गीय ने पौधारोपण कार्यक्रम में एक लाख से अधिक की संख्या में पहुंचे इंदौरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है, उसी तरह शहर को ‘ग्रीन इंदौर’ और ‘पॉल्यूशन फ्री सिटी’ बनाने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : भोपाल के हथाईखेड़ा डैम से मछली तस्करी पर नहीं लग रही लगाम? बारिश में नाव से मछली पकड़ते दिखे लोग

दो साल पहले लगाए पौधे देखने पहुंचे शहरवासी

कार्यक्रम में दो साल पहले पौधारोपण अभियान के दौरान पौधे लगाने वाले कई शहरवासी भी पहुंचे। उन्होंने अपने लगाए पौधों को बड़ा होते देखकर अभियान को सार्थक पहल बताया। लोगों का कहना था कि रेवती रेंज परिसर अब इंदौर के ‘लंग्स’ के रूप में विकसित हो रहा है और आने वाले समय में यह शहर को हरियाली देने के साथ वायु प्रदूषण कम करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Indore 51 thousand tree plantation ek ped maa ke naam b l santosh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2026 | 07:27 AM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.