बाबा महाकाल के द्वार पहुंचे ‘धुरंधर’ के ‘मेजर इकबाल’, शिवभक्ती में दिखे लीन; इशिता विश्वकर्मा ने भी किए दर्शन
Ujjain News: फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रविवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। वह दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में शामिल रहे।
- Written By: सजल रघुवंशी
अर्जुन रामपाल महाकाल दर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Arjun Rampal Mahakal Darshan Ujjain: फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल ने रविवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। वह सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में शामिल रहे। इस दौरान अर्जुन रामपाल पूरी श्रद्धा के साथ शिव साधना में लीन नजर आए।
भस्म आरती के बाद अर्जुन रामपाल ने चांदी द्वार पर माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मंदिर के पंडितों ने विधि-विधान के साथ उनका देहरी पूजन भी संपन्न कराया।
मंदिर की सुविधाओं की तारीफ करते दिखे अर्जुन रामपाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने अर्जुन रामपाल का ‘महाकाल’ लिखे दुपट्टे से स्वागत किया। अर्जुन रामपाल ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां दर्शन और श्रद्धालुओं के लिए बेहद अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने आगामी सिंहस्थ की तैयारियों का उल्लेख करते हुए व्यवस्थाओं की तारीफ भी की।
सम्बंधित ख़बरें
सागर में जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, मारकर कुएं में फेंका शव; चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
बुरहानपुर में पहली बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल; पांडारोल नाले में उफान से MP-महाराष्ट्र संपर्क टूटा
छिंदवाड़ा के किशनपुर में हड़कंप, सार्वजनिक कुएं का पानी पीते ही तड़पने लगे एक दर्जन ग्रामीण; साजिश या जहर?
दो महीने और जीते होते तो खुद लेते पद्मश्री; दाऊ भगवानदास रैकवार के बेटे ने राष्ट्रपति से लिया पिता का सम्मान
सफेद कुर्ते में नजर आए अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने फिल्म धुरंधर द रिवेंज में पाकिस्तानी मेजर इकबाल की भूमिका निभा चुके हैं। वह इससे पहले 15 मार्च 2025 को भी एक कार्यक्रम के सिलसिले में उज्जैन पहुंचे थे, जहां उनका पूजन पुजारी यश पुजारी ने कराया था। इस बार भी अर्जुन रामपाल सफेद कुर्ते में नजर आए।
इशिता विश्वकर्मा ने भी किए बाबा के दर्शन
इस दौरान गायिका इशिता विश्वकर्मा भी महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुईं। मंदिर प्रशासन की ओर से उनका भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इशिता विश्वकर्मा ने अपने 24वें जन्मदिन के अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें: MP Weather Update: बारिश के बाद ‘लू’ का अलर्ट; 12 मई से तपेगा मध्य प्रदेश और 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
शिवभक्ती में लीन दिखीं इशिता विश्वकर्मा
इशिता विश्वकर्मा ने कहा कि वह मध्य प्रदेश की बेटी हैं और जबलपुर से संबंध रखती हैं। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनकी बाबा महाकाल में अटूट आस्था है। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में भजन भी प्रस्तुत किया ‘मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा, शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा’।
