‘पप्पू-चप्पू सब एक लाइन में…’, CM मोहन यादव का कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा राजनीतिक हमला- देखें VIDEO
CM Mohan Yadav Target Congress: महिदपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा कि पप्पू-चप्पू सब एक लाइन में, लाड़ली बहना योजना का मजाक उड़ाने पर विपक्ष को घेरा।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
सीएम मोहन यादव टारगेट कांग्रेस (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav Speech In Mahidpur: महिदपुर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमि-पूजन समारोह में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व, संगठन और उसकी नीतियों को लेकर तीखे तंज कसे। साथ ही हाल ही में चर्चा में रहे नामांकन विवाद का बिना नाम लिए उल्लेख करते हुए कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि कांग्रेस के नेता कान खोलकर सुन लें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं के हित में कभी कोई ठोस काम नहीं किया, जबकि प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में नियमित रूप से राशि पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि जब बहनों के खातों में पैसा जाता है तो कांग्रेस के लोग उसका भी मजाक उड़ाते हैं और महिलाओं का अपमान करने वाले बयान देते हैं।
कांग्रेस आज अपने कर्मों की सजा भुगत रही है- सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस आज अपने कर्मों की सजा भुगत रही है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की मानसिकता और चरित्र को अच्छी तरह समझ चुकी है, इसलिए लगातार उससे दूरी बना रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सीएम मोहन यादव ने की ‘श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026’ की शुरुआत, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
उज्जैन में प्रेम प्रसंग के बाद युवती लापता, परिजनों ने तस्वीर का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
ग्वालियर: सब राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…पप्पू यादव की हिंदू विरोधी एक्टिंग से भड़का बजरंग दल; किया प्रदर्शन
मुरैना: शराब ठेकेदार और आबकारी अधिकारियों के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल, विभाग पर घूसखोरी के आरोप
महिदपुर उज्जैन में सीएम डॉक्टर मोहन यादव कांग्रेस पर बोले।
बेईमान कांग्रेसी
डूब मरो कांग्रेसी
अपने कर्मों से मर रहे
वो पप्पू और चप्पू चलाने वाले
नौसिखिए को पार्टी की कमान दी, वो खुद ठोक रहे pic.twitter.com/2bxTFz01nE — SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) June 17, 2026
‘वो पप्पू और पप्पू को चलाने वाले चप्पू एक लाइन में’
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर भी तंज कसते हुए कहा कि “वो पप्पू और पप्पू को चलाने वाले चप्पू, सब एक लाइन में हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व की कमी साफ दिखाई दे रही है और पार्टी दिशा विहीन हो चुकी है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने हाल ही में सामने आए नामांकन विवाद का बिना नाम लिए जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक नौसिखिए व्यक्ति को संगठन की कमान सौंप दी है।
यह भी पढ़ें: इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
सीएम का कांग्रेस पर सबसे तीखा राजनीतिक हमला
सीएम मोहन यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि कोई गाड़ी को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे ठोकने लगे तो उसमें कोई क्या कर सकता है। यह कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उनके संबोधन को कांग्रेस पर अब तक के सबसे तीखे राजनीतिक हमलों में से एक माना जा रहा है।
