बड़नगर स्टंट विवाद पर शहर काजी की सफाई, बोले- दो अखाड़ों की प्रतिद्वंद्विता थी, भावनाएं आहत करना उद्देश्य नहीं
Shahar Qazi Statement : बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान हुए स्टंट विवाद पर शहर काजी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि स्टंट के जरिए किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं था।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
स्टंट और शहर काजी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Badnagar Muharram Stunt Controversy: उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से करीब 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक वाहन लटकाकर किए गए स्टंट को लेकर विवाद लगातार चर्चा में है। मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद अब बड़नगर के शहर काजी नासिरउद्दीन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह घटना दो अखाड़ों के बीच वर्षों से चली आ रही पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा थी और इसका उद्देश्य किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
शहर काजी ने कहा कि बड़नगर के अडान मोहल्ला और शाहजी लालपुरा अखाड़ों के बीच लंबे समय से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की परंपरा रही है। इसी क्रम में शाहजी लालपुरा क्षेत्र के सामने यह करतब दिखाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसे किसी धार्मिक या सांप्रदायिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि बड़नगर हमेशा से आपसी भाईचारे और सौहार्द के लिए जाना जाता रहा है। सभी लोगों को अफवाहों से बचते हुए शांति बनाए रखनी चाहिए और किसी भी तरह की भड़काऊ बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस ने जनसुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मुख्य आयोजक शोएब खान, हुड़दंग करने वाले जाहिद, जाहिद खान, तस्लीम और क्रेन मालिक गोपाल माली के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर उनका पैदल जुलूस भी निकाला। जिला प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक आयोजनों में कानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
बस अंगूठा लगा दीजिए! CJP के अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को विश किया बर्थडे, भेजा अनोखा गिफ्ट, VIDEO
नारियल सप्लाई के नाम पर 7.50 लाख की साइबर ठगी, पन्ना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
निर्मला सप्रे दल-बदल मामला: HC ने उमंग सिंघार की याचिका खारिज की, कहा- विधानसभा अध्यक्ष करेंगे फैसला
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से करीब 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक लटकाकर आतिशबाजी की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आयोजकों से पूछताछ की जा रही है।#Ujjain #Badnagar #Muharram #ViralVideo #TataMagic pic.twitter.com/Ixr3Cs2icl — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) June 25, 2026
ये भी पढ़ें : मोहर्रम जुलूस में खतरनाक स्टंटबाजी पड़ी भारी, उज्जैन पुलिस ने बीच-बाजार निकाली परेड; केस भी हुआ दर्ज
40 फीट ऊपर मैजिक लटकाकर किया था स्टंट
गौरतलब है कि मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से एक टाटा मैजिक वाहन को करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाकर स्टंट किया गया था। मैजिक में पटाखे भी जलाए गए थे। साथ ही वाहन पर लिखे “ले फिर आ गए” स्लोगन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की और संबंधित लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
