Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बस अंगूठा लगा दीजिए! CJP के अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को विश किया बर्थडे, भेजा अनोखा गिफ्ट, VIDEO

Cockroach Janta Party CJP Delhi: CJP के संस्थापर और उनके सपोर्टर्स ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को खास अंदाज में बर्थ डे विश किया हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 26, 2026 | 09:59 AM

CJP के अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को विश किया बर्थडे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dharmendra Pradhan Birthday Wish CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इस बीच आज CJP पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे देश के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

दरअसल, देर रात 12 बजकर 25 मिनट पर अभिजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया साइट X पर वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अभिजीत व्हाइट बोर्ड पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को टैग भी किया है।

गिफ्ट के रूप में रिजाइन लेटर भेजने का दावा किया

बता दें, कि आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर अभिजीत दीपके ने व्हाइट बोर्ड पर ‘हैप्पी बर्थडे, धर्मेंद्र प्रधान, प्लीज इस्तीफा दो’ लिखकर मैसेज दिया है। अभिजीत दीपके इस मैसेज के जरिए धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

लोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा

इटली में भारतीय महिलाओं से भिड़ा बांग्लादेशी वेटर, भारत के खिलाफ टिप्पणी पड़ी भारी; पुलिस के सामने मांगी माफी

स्विमिंग पूल में नहाते वक्त कच्छे में घुस गया सांप! दोस्तों ने ऐसे बचाई जान, VIDEO देख सहम गए लोग

फ्लाइट से उतरते ही छोड़ गए कचरे का ढेर, एयर इंडिया की अटेंडेंट ने यात्रियों को याद दिलाया शिष्टाचार

Happy Birthday @dpradhanbjp, please resign! pic.twitter.com/djLcewkQch — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 25, 2026

वीडियो में अभिजीत दीपके कुछ अन्य लोगों के साथ कह रहे है, कि धर्मेंद्र प्रधान, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, कृपया इस्तीफा दे दीजिए, आपको जन्मदिन के गिफ्ट के रूप में हम इस्तीफा पत्र (रिजाइन लेटर) भी भेज सकते हैं, आपको उस पर अंगूठा लगाना होगा।

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन

आपको बताते चलें, कि अभिजीत दीपके और उनकी पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी ने पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया है। अभिजीत दीपके की मांग है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए और इसके लिए सबसे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाना चाहिए। जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें – IPS महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए चीफ, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद संभाली थी सुरक्षा

जारी रहेगा प्रदर्शन

इससे पहले अभिजीत दीपके ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री ने समय रहते देश के जागरूक छात्रों और छात्र संगठनों से सीधा संवाद स्थापित किया होता, तो उन्हें आज जमीनी स्तर पर युवाओं की वास्तविक समस्याओं और शिकायतों की गहरी समझ होती और वे एक ठोस समाधान निकाल सकते थे। देश के युवाओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने अपनी मांग दोहराई कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नीट घोटाले पर इस्तीफा नहीं देते, तब तक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का यह देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन-उग्र और शांतिपूर्ण, किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा।

Cjp founder abhijeet dipke viral video dharmendra pradhan birthday resignation demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 09:59 AM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Dharmendra Pradhan
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.