- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain Jiwajiganj Muharram Peace Committee Meeting Alok Sharma Ultimatum
उज्जैन के जीवाजीगंज में मुहर्रम को लेकर हाई-लेवल बैठक; एडिशनल SP आलोक शर्मा का उपद्रवियों को कड़ा अल्टीमेटम
- Written By: सजल रघुवंशी
Drone Surveillance Muharram: उज्जैन के जीवाजीगंज में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी जुलूसों की निगरानी, उपद्रवियों के खिलाफ होगी बाउंड ओवर की कार्रवाई।

आलोक शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Jiwajiganj Muharram Peace Committee Meeting: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में जीवाजीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, समाज के गणमान्य नागरिकों और मुहर्रम आयोजकों ने भाग लिया।
एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि बैठक में मुहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों, अखाड़ों और अन्य आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजकों द्वारा अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं प्रशासन के समक्ष रखी गईं, वहीं पुलिस ने भी सभी कार्यक्रमों के लिए विधिवत अनुमति लेने और आयोजन में शामिल रहने वाले स्वयंसेवकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी निगरानी
एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि इस बार मुहर्रम के जुलूसों और कार्यक्रमों की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेहंदी की रात जैसे आयोजनों में सादा वर्दी में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तैनात रहेगी, जो असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर नजर रखेगी।
सम्बंधित ख़बरें
MP कांग्रेस में मंच युद्ध: हरीश चौधरी ने दिग्विजय सिंह को बीच में टोका, भड़के समर्थकों ने खोला मोर्चा- VIDEO
खरीफ सीजन की शुरुआत में ही किसानों पर आफत! ई-टोकन व्यवस्था का सर्वर ठप, खाद के लिए मची त्राहि-त्राहि
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अंतर्गत वैष्णो देवी जाएंगे; श्रद्धालु मंत्री सारंग ने वितरित किए यात्रा टिकट
फर्जी निवेश के नाम पर उज्जैन में 1.77 करोड़ की साइबर ठगी, म्यूल खाताधारक भोपाल से गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
नियमों के उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार के घातक हथियार या ज्वलनशील पदार्थ के साथ जुलूस में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल एसपी ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, उनके विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारियों को ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
केवल परंपरागत मार्ग से ही निकाले जाएंगे जुलूस
बैठक में यह भी तय किया गया कि मुहर्रम के सभी जुलूस केवल परंपरागत मार्ग से ही निकाले जाएंगे। किसी भी नए या वैकल्पिक मार्ग की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोजकों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे निर्धारित और पारंपरिक मार्ग का ही पालन करेंगे।
यह भी पढ़ें: MP कांग्रेस में मंच युद्ध: हरीश चौधरी ने दिग्विजय सिंह को बीच में टोका, भड़के समर्थकों ने खोला मोर्चा- VIDEO
प्रशासन की ओर से जुलूस मार्ग पर बिजली व्यवस्था, खुले नालों को ढंकने और सड़क मरम्मत कार्य समय पर पूरा कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। वहीं आमजन को यातायात संबंधी परेशानी से बचाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी तैयार किया जा रहा है।
Ujjain jiwajiganj muharram peace committee meeting alok sharma ultimatum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन के जीवाजीगंज में मुहर्रम को लेकर हाई-लेवल बैठक; एडिशनल SP आलोक शर्मा का उपद्रवियों को कड़ा अल्टीमेटम
Jun 12, 2026 | 10:45 PMसंभाजीनगर में 1,967 ऑटो चालकों पर कार्रवाई,13.17 लाख रुपये का जुर्माना, नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा
Jun 12, 2026 | 10:44 PMMP कांग्रेस में मंच युद्ध: हरीश चौधरी ने दिग्विजय सिंह को बीच में टोका, भड़के समर्थकों ने खोला मोर्चा- VIDEO
Jun 12, 2026 | 10:32 PMदिल्ली एयरपोर्ट के हाई सिक्योरिटी एरिया में घुसा बंदर, अधिकारियों के छूटे पसीने; वीडियो बना चर्चा का विषय
Jun 12, 2026 | 10:26 PMकंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhaata की धीमी ओपनिंग, पहले दिन 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
Jun 12, 2026 | 10:20 PMथाने में चाकू गोदकर की बेटी की हत्या, दूसरी जाति के लड़के से शादी करने पर नाराज था पिता, देखती रही बांदा पुलिस
Jun 12, 2026 | 10:20 PMमरीजों को अपनी फार्मेसी से दवा खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे अस्पताल; एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे का आदेश
Jun 12, 2026 | 10:20 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM













