-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sehore »
- Sehore Kharif Season Fertilizer Crisis Fertilizer Pos Machine Server Down
खरीफ सीजन की शुरुआत में ही किसानों पर आफत! ई-टोकन व्यवस्था का सर्वर ठप, खाद के लिए मची त्राहि-त्राहि
- Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
Fertilizer POS Machine Server Down: खरीफ सीजन की बुवाई के बीच ई-टोकन सर्वर ठप होने से खाद वितरण बाधित, सोसायटियों पर किसानों की लंबी कतारें, कालाबाजारी की आशंका पर प्रशासन सख्त।

Kharif Season Fertilizer Crisis (Source- Social Media)
Kharif Season Fertilizer Crisis: खरीफ सीजन की शुरुआत होते ही किसानों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। खेतों में बुवाई का समय है और खाद की सख्त जरूरत के बीच, प्रशासन द्वारा लागू की गई ई-टोकन व्यवस्था किसानों के लिए राहत की जगह आफत साबित हो रही है सर्वर डाउन होने और तकनीकी खामियों के कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे उनके बीच भारी आक्रोश है।
सोसायटियों पर उमड़ रही भीड़, घंटो इंतजार
सहकारी समितियों और खाद वितरण केंद्रों पर सुबह 6 बजे से ही किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। ई-टोकन मशीन (POS) में अंगूठे का निशान न मिलने और नेटवर्क की कछुआ चाल के कारण एक टोकन जनरेट होने में आधा-आधा घंटा लग रहा है। कई किसानों का कहना है कि वे तीन-चार दिनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं । किसानों ने कहा कि खेतों में नमी सूख रही है और हम यहां लाइनों में खड़े हैं अगर समय पर यूरिया और डीएपी (डीएपी) नहीं मिला, तो हमारी पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी सरकार की यह डिजिटल व्यवस्था हमें बर्बाद कर रही है।
ब्लैक मार्केटिंग की आशंका
सरकारी खाद वितरण केंद्रों पर टोकन व्यवस्था के कारण किसान लंबे समय तक इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं, कई क्षेत्रों से खाद की काला बाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। समय पर खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों को मजबूरी में निजी दुकानों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें निर्धारित कीमत से अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। इससे किसानों की आर्थिक परेशानी बढ़ रही है और खेती-किसानी के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिनदहाड़े मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 5 मोबाइल और वाहन जब्त
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अंतर्गत वैष्णो देवी जाएंगे; श्रद्धालु मंत्री सारंग ने वितरित किए यात्रा टिकट
प्रशासन का दावा, जमीनी हकीकत अलग
हालांकि, कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और तकनीकी समस्याओं को जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा लेकिन जमीनी हकीकत प्रशासन के दावों को मुंह चिढ़ा रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ई-टोकन व्यवस्था को सुचारू नहीं किया गया या खाद का सीधा वितरण शुरू नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।
Sehore kharif season fertilizer crisis fertilizer pos machine server down
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आसान नहीं था कमबैक… विंबलडन जीतने के बाद इमोशनल हुए यानिक सिनर, ज्वेरेव और अल्काराज को लेकर कही बड़ी बात
Jul 13, 2026 | 09:17 AMPranayama Benefits: प्राणायाम के ये फायदे जानकर! आज से ही शुरू कर देंगे अभ्यास करना
Jul 13, 2026 | 09:11 AMGold-Silver Price: ₹4,370 तक सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई से नागपुर तक औंधे मुंह गिरी चांदी; देखें ताजा भाव
Jul 13, 2026 | 09:09 AMनासिक जिला: 26 मुख्य सिंचाई परियोजनाओं में पहुंचा 50.26% जलभंडार, जून के सूखे के बाद स्थिति में सुधार
Jul 13, 2026 | 09:05 AMHindu Mantras: भाग्य बदलने वाले 5 भूले-बिसरे हिंदू मंत्र, जिनके नियमित जाप से जीवन में आती है खुशहाली
Jul 13, 2026 | 09:03 AMयवतमाल के पांचखेड़ में मिली 3,000 वर्ष पुरानी लौह युगीन मानव बस्ती, नागपुर विवि के उत्खनन में बड़ा खुलासा
Jul 13, 2026 | 09:02 AMUP TET 2026 Result: 17 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला जल्द! जानें किस तारीख को जारी होगा यूपी टीईटी का रिजल्ट
Jul 13, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














