- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Supreme Court Rebukes Plea Against Ujjain Mahakal Lok Vikas
उज्जैन महाकाल लोक विस्तार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बोला-तकिया मस्जिद के…
Mahakal lok Parisar:एमपी हाईकोर्ट ने भी महाकाल लोक परियोजना से जुड़े भूमि अधिग्रहण को बरकरार रखा था। कोर्ट ने कहा था, याचिकाकर्ता न भूमि के मालिक हैं और न टाइटल होल्डर, इसलिए अधिग्रहण नहीं मांग सकते।
- Written By: रंजन कुमार

उज्जन महाकाल मंदिर। इमेज-सोशल मीडिया
Supreme Court Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर परिसर के विस्तार पर अपनी मुहर लगा दी है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली तकिया मस्जिद की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि आप सिर्फ एक उपासक हैं, भूमि का मालिक नहीं, इसलिए उसे अधिग्रहण कार्यवाही को चुनौती देने का अधिकार नहीं है। जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता ने कहा कि याचिका में अधिग्रहण की अधिसूचनाओं को सीधे तौर पर चुनौती नहीं दी गई है, बल्कि आपत्ति केवल मुआवजा तक सीमित है। ऐसे मामलों में कानून के तहत वैकल्पिक वैधानिक उपाय मौजूद हैं।
पीठ ने सीनियर एडवोकेट हुजेफा अहमदी से कहा कि मुख्य सवाल है कि अधिग्रहण की कार्यवाही को चुनौती नहीं दी गई है, केवल अवार्ड पर आपत्ति है। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि याचिकाकर्ता भूमि स्वामी या रिकॉर्डेड टाइटल होल्डर नहीं है तो वह अधिग्रहण को अवैध बताने का दावा नहीं कर सकता। याचिकाकर्ता के सीनियर एडवोकेट हुजेफा अहमदी ने तर्क दिया कि भूमि अधिग्रहण, भूमि अधिग्रहण पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत अनिवार्य सामाजिक प्रभाव आकलन के बिना किया गया, जिससे प्रक्रिया अवैध होती है।
मुआवजा दे चुकी है सरकार
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने गलत मान लिया कि अधिग्रहण की कार्यवाही पहले अंतिम रूप ले चुकी है। वैसे, सुप्रीम कोर्ट इस दलील से सहमत नहीं हुआ। बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट तकीया मस्जिद के ध्वस्तीकरण को चुनौती देने वाली अन्य याचिका भी खारिज कर चुका है। उस मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार के इस पक्ष को स्वीकार किया था कि भूमि अधिग्रहित हो चुकी है। मुआवजा दिया गया है। कोई आपत्ति है तो 2013 के कानून के तहत वैधानिक उपाय अपनाए जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका; अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
ट्विशा शर्मा केस: फरार वकील पति समर्थ पर 10 हजार का इनाम घोषित; पासपोर्ट रद्द करने की तैयारी में पुलिस
दमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा
हाईकोर्ट ने भी खारिज की थी याचिकाएं
बता दें, इसी साल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी महाकाल लोक फेज–2 परियोजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण को बरकरार रख कई याचिकाएं खारिज कर दी थीं। हाईकोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ता न भूमि के मालिक हैं और न टाइटल होल्डर, इसलिए वे अधिग्रहण को नहीं, केवल मुआवजे को लेकर संदर्भ मांग सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दिवाली के दूसरे दिन महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजे जयघोष
क्या था दावा?
याचिका में दावा किया गया था कि संबंधित भूमि 1985 से मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दर्ज तकीया मस्जिद की वक्फ संपत्ति है। वक्फ अधिनियम की धारा 91 के तहत वक्फ बोर्ड को सुने बिना अधिग्रहण नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के साथ महाकाल लोक फेज–2 परियोजना के लिए तकीया मस्जिद भूमि अधिग्रहण से जुड़ा विवाद समाप्त हो गया। परियोजना उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थलों के बड़े पैमाने पर पुनर्विकास से जुड़ी एमपी सरकार की प्रमुख योजना है।
Supreme court rebukes plea against ujjain mahakal lok vikas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMसही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
May 18, 2026 | 06:54 PMAdhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व
May 18, 2026 | 06:39 PMIPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
May 18, 2026 | 06:38 PMभीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
May 18, 2026 | 06:38 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













