- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Siya Was Murdered In Bhopal Her Body Found In Tank She Had Fallen In Love With A Man On Instagram
इंस्टाग्राम पर प्यार, टंकी में मिली लाश… शादीशुदा शख्स से सिया को मिली खौफनाक मौत, टैटू ने खोला राज
Bhopal Nishatpura Murder Case : 33 वर्षीय महिला की विवाहित प्रेमी ने हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: रंजन कुमार

सिया, जिसकी हत्या कर दी गई। इमेज-सोशल मीडिया
Bhopal Sameer and Siya Case : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में एक खाली प्लॉट के सेप्टिक टैंक से बरामद हुए 33 वर्षीय महिला के शव ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। यह कहानी डिजिटल युग के उस डरावने सच को बयां करती है, जहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत लोहे के बक्से और मौत की सड़ांध के साथ हुआ। मृतका की पहचान महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी आश्रफी उर्फ सिया के रूप में हुई है।
सिया और भोपाल के रहने वाले समीर की मुलाकात एक साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और सिया अपना घर-बार छोड़कर तीन महीने पहले भोपाल आ गई। उसे लगा कि समीर के साथ वह एक नई जिंदगी शुरू करेगी, लेकिन उसे नहीं पता था कि समीर पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। जब सिया समीर के कमला नगर स्थित घर में रहने लगी तो हकीकत सामने आते ही घर युद्ध का मैदान बन गया।
विवाद, धमकी और मौत का जाल
एमपी पुलिस सूत्रों के अनुसार समीर की पत्नी और सिया के बीच रोज झगड़े होने लगे। तनाव इतना बढ़ा कि समीर की पत्नी अपने मायके चली गई। इधर, सिया समीर पर शादी का दबाव बना रही थी। आरोप है कि सिया ने समीर से कहा था कि यदि वह शादी नहीं करता है तो उसे 5 लाख रुपये देने होंगे, वरना वह कानूनी कार्रवाई करेगी। इसी खींचतान के बीच सोमवार शाम को हुई अंतिम बहस ने खूनी मोड़ ले लिया। पुलिस का मानना है कि गुस्से में आकर समीर ने सिया का गला घोंट दिया।
सम्बंधित ख़बरें
युगांडा के नर्सरी स्कूल में कत्लेआम, अभिभावक बनकर घुसे हमलावर ने 4 मासूमों को चाकू से गोदा; मचा हड़कंप
क्या नरोत्तम मिश्रा को फल गया नवग्रह मंदिर? मध्य प्रदेश में उपचुनाव की आहट, MLA राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा
अमरावती: सातुर्णा MIDC के फ्लैट में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 हिरासत में
जीवाजी यूनिवर्सिटी का पेपर हो गया लीक? समय से पहले बांटे गए प्रश्नपत्र; Aron कॉलेज का हैरान करने वाला मामला
परिवार ने दिया दरिंदगी में साथ
हत्या के बाद समीर ने अकेले इस जुर्म को नहीं छुपाया। आरोप है कि उसने अपनी मां, भाई और बहन की मदद ली। शव को एक लोहे के बक्से में पत्थर भरकर बंद किया गया और सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अंधेरे का फायदा उठाकर इसे पास के ही एक खाली प्लॉट के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया। गुरुवार शाम को जब वहां खेल रहे बच्चों ने बदबू की शिकायत की, तब जाकर पुलिस ने टैंक से वह बक्सा बरामद किया।
यह भी पढ़ें : प्रेमी ने प्रेमिका के मुंह में बम रखकर मार डाला, कमरे का खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग
मुख्य आरोपी और उसके परिवार वाले गिरफ्तार
शव की पहचान करना नामुमकिन था। मगर, सिया के हाथ पर बना एक दीपक का टैटू और उस पर लिखी तारीख 26 मई 1992 उसकी पहचान का आधार बनी। जांच में यह भी सामने आया कि सिया की पहले भी तीन शादियां हो चुकी थीं। मुख्य आरोपी समीर, उसकी मां, भाई और बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Siya was murdered in bhopal her body found in tank she had fallen in love with a man on instagram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईडन गार्डन्स में अजिक्य रहाणे का बड़ा कारनामा, ठोका अनोखा ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने
Apr 02, 2026 | 08:51 PMट्रेन की छत से खंभों के सहारे उतरे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस तरह के स्टंट जानलेवा
Apr 02, 2026 | 08:50 PMIPS केके बिश्नोई की शादी में जाना पड़ा भारी! सपा विधायकों से नाराज हुए अखिलेश, क्या अब कटेगी टिकट?
Apr 02, 2026 | 08:23 PMअमरावती में लू का अलर्ट, 59 उष्माघात कक्ष तैयार, इर्विन अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर तैनात
Apr 02, 2026 | 08:14 PMईरान पर US-इजरायल का भीषण हमला; मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा ‘B-1 ब्रिज’ तबाह, अंधेरे में डूबे कई शहर
Apr 02, 2026 | 08:14 PMवर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
Apr 02, 2026 | 08:11 PMनागपुर DPC में सदस्यता की दौड़ तेज; 1200 करोड़ निधि पर नजर, बावनकुले की गोपनीय सूची CM को भेजी
Apr 02, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














