- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Six Tigers Died In Kanha Tiger Reserve Within One Month Madhya Pradesh
कान्हा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत, एक महीने में 6 बाघों की मौत से बढ़ी चिंता
Tiger Death Due to Infection: कान्हा टाइगर रिजर्व में एक और बाघ की मौत हो गई है। पिछले एक महीने में 6 बाघों की मौत हो चुकी है। इससे पहले बाघिन और उसके 4 शावकों की संक्रमण से मौत हो गई थी।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन

मृत बाघ (फोटो सोर्स- नवभारत)
Kanha Tiger Reserve Tiger Death: कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की लगातार हो रही मौतों ने वन विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह मुक्की परिक्षेत्र में एक और बाघ मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर चोट के निशान और फेफड़ों में गंभीर संक्रमण की जानकारी सामने आई है।
इस ताजा घटना के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व में पिछले एक महीने के दौरान मरने वाले बाघों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इससे पहले अप्रैल महीने में सरही रेंज में एक बाघिन और उसके चार शावकों की भी मौत हो चुकी थी।
गश्ती दल को जंगल में मिला बाघ का शव
कान्हा टाइगर रिजर्व के उप संचालक पी.के. वर्मा के मुताबिक मुक्की परिक्षेत्र के मोहगांव बीट के कक्ष क्रमांक-156 में बाघ के घायल और अस्वस्थ होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा, जहां बाघ मृत अवस्था में मिला।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
5-6 साल थी बाघ की उम्र
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के दिशा-निर्देशों के तहत बाघ का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच में पता चला कि मृत बाघ नर था और उसकी उम्र करीब 5 से 6 वर्ष के बीच थी। अधिकारियों ने बताया कि बाघ के सभी महत्वपूर्ण अंग जैसे नुकीले दांत, नाखून और मूंछ के बाल सुरक्षित पाए गए हैं। फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने भी ले लिए गए हैं।
ये भी पढ़ें : DAVV के IET हॉस्टल में हंगामा: छात्रों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, सख्त कार्रवाई के मूड में प्रशासन
संक्रमण को लेकर बढ़ी चिंता
प्रारंभिक जांच में बाघ के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण मिलने के बाद वन्यजीव विशेषज्ञ सतर्क हो गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार केनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) जैसे संक्रमण आवारा कुत्तों के जरिए जंगल तक पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि संक्रमित कुत्ते जंगली शाकाहारी जानवरों को संक्रमित कर देते हैं और बाद में जब बाघ ऐसे जानवरों का शिकार करते हैं तो वायरस उनके शरीर में पहुंच जाता है।
Six tigers died in kanha tiger reserve within one month madhya pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














