केंद्रीय मंत्री सिंधिया की जनसुनवाई में आए 782 आवेदन, कई का मौके पर ही किया निपटारा; कही यह बड़ी बात
Scindia Jansunwai Shivpuri: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी प्रवास के दौरान विकास कार्यों की सौगात दी, साथ ही जनसुनवाई में 782 लोगों की समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।
- Written By: सजल रघुवंशी
ज्योतिरादित्य सिंधिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jyotiraditya Scindia Shivpuri Visit: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान विकास कार्यों की सौगात दी, साथ ही जनसुनवाई में 782 लोगों की समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया का तीन दिवसीय प्रवास था। इस प्रवास के अंतिम दिन जनसेवा, युवा सशक्तिकरण और शैक्षणिक विकास को एक साथ आगे बढ़ाते हुए दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने एक ओर जहां जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान किया, वहीं मेधावी विद्यार्थियों और तकनीकी संस्थान के छात्रों से संवाद कर भविष्य की दिशा भी तय की। इस दौरान लगभग 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है।
कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के कोटा क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई में लगभग 782 आवेदनों को सुना। इनमें से कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आवेदन को टोकन प्रणाली के अंतर्गत पंजीकृत कर ऑनलाइन ट्रैकिंग से जोड़ा गया है, जिससे हर प्रकरण की पारदर्शी और समयबद्ध समीक्षा सुनिश्चित हो सके। आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड, प्रमाण पत्र, लाड़ली बहना योजना, पीएम आवास योजना पंजीयन तथा विभिन्न जांच संबंधी मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की गई।
सम्बंधित ख़बरें
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
‘किसान हमारे लिए भगवान…’, गेहूं खरीदी पर शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कही बड़ी बात
Madhya Pradesh Farmer News: प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार; मास्टरप्लान तैयार
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों से किया संवाद
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टूरिस्ट विलेज में कक्षा 10वीं, 12वीं एवं संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। सिंधिया ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शिवपुरी में लगभग 200 विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनके सुझाव सुने।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से आसाराम ट्रस्ट को मिली बड़ी राहत, गुजरात में जमीन वापस लेने की कार्रवाई पर लगाई गई रोक
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे- सिंधिया
केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को टॉप नॉच कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि भविष्य में 2500 करोड़ के डिफेंस यूनिट की स्थापना के बाद सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे और वे औद्योगिक क्षेत्र में भी अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
एजेंसी इनपुट के साथ…
